Agriculture Live Blogदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. कहीं सुबह के समय घने कोहरे से परेशानी बढ़ने वाली है तो कहीं बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी (पुरवा) हवाओं के प्रभाव से दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. आईएमडी ने तमिलनाडु में 23 नवंबर से पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, आज के बरेली में 'किसान कारवां 2.0' के तहत सातवें क्षेत्रीय किसान महासभा का आयोजन किया जाएगा. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
नई दिल्ली/जम्मू, 22 नवंबर (PTI) नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने कश्मीर घाटी में पंपोर नगर समिति द्वारा ठोस और प्लास्टिक कचरा अवैध रूप से डंप किए जाने के आरोपों की जांच के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया है.
यह समिति पर्यावरण पर पड़ने वाले असर का भी आकलन करेगी, जिसमें इस इलाके में केसर की खेती को कथित तौर पर पहुंचा नुकसान भी शामिल है.
NGT के अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य अफरोज़ अहमद की पीठ ने समिति को निर्देश दिया है कि वह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में पातालबाग (संबूरा) स्थित डंपिंग साइट का निरीक्षण करे और आठ सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपे.
आज के बरेली में 'किसान कारवां 2.0' के तहत सातवें क्षेत्रीय किसान महासभा का आयोजन किया जाएगा गया. जिसमें भारी संख्या में किसान पहुंचे.

FSSAI की कार्रवाई पर आई बिसलेरी की प्रतिक्रिया, कहा- पीने के पानी की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
धुले-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पाडलशिंगी टोल नाके पर राजू शेट्टी के स्वाभिमानी शेतकरी संगठन की ओर से चक्का जाम आंदोलन किया गया. इस आंदोलन के बाद गेवराई पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.
विवेकानंद पाटील, रविराज साबले समेत 20 लोगों और 200 अन्य के खिलाफ बिना अनुमति सड़क जाम कर आंदोलन करने के आरोप में गेवराई पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं.
काठमांडू, 23 नवंबर (पीटीआई) एक रिपोर्ट के अनुसार, एक शक्तिशाली 'अल नीनो' के कारण हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इससे सर्दियों के मौसम में नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है,
'हिंदू कुश हिमालय (HKH) विंटर आउटलुक 2026' को काठमांडू स्थित 'इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट' (ICIMOD), बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी और चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के 'इंस्टीट्यूट ऑफ एटमॉस्फेरिक फिजिक्स' ने मिलकर तैयार किया है. इस रिपोर्ट में नेपाल, अफगानिस्तान और बांग्लादेश सहित कई देशों में अधिक बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है.
उत्तर प्रदेश में नवंबर के आखिरी दिनों के साथ ठंड और कोहरे का असर बढ़ने लगा है. सोमवार सुबह कई इलाकों में धुंध और कोहरा छाने की संभावना है. मौसम के इस बदलाव से सड़क पर सफर करने वालों से लेकर ट्रेन और विमान से यात्रा करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है. लोगों को सतर्क रहने और यात्रा से पहले यातायात की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today