Advertisement
Agriculture News Live Updates: अगर केंद्र और यूपी सरकार किसानों की मांगें नहीं मानती तो होगा आंदोलन: टिकैत

Agriculture News Live Updates: अगर केंद्र और यूपी सरकार किसानों की मांगें नहीं मानती तो होगा आंदोलन: टिकैत

क‍िसान तक Sep 18, 2026, Updated Sep 18, 2026, 12:55 PM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, कच्छ और दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान से सटे क्षेत्र में निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, कच्छ और दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान से सटे क्षेत्र में निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, आज से उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक बार फिर बड़ा अभियान शुरू हो रहा है. किसान तक (इंडिया टुडे समूह) और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से किसान कारवां 2.0 की शुरुआत 16 सितंबर से गोरखपुर से हो रही है. इस चरण में प्रदेश के अलग-अलग कृषि-जलवायु क्षेत्रों में क्षेत्रीय किसान महासभाओं का आयोजन किया जाएगा. किसान कारवां 2.0 की पहली किसान महासभा की शुरुआत 16 सितंबर से हो गई है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

12:55 PM(5 घंटे में)

अगर केंद्र और यूपी सरकार किसानों की मांगें नहीं मानती तो होगा आंदोलन: टिकैत

Posted by :- Sandeep kumar

मुज़फ़्फ़रनगर (यूपी), 18 सितंबर (PTI) भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की मांगें पूरी नहीं करती हैं, तो वे आंदोलन शुरू करेंगे. इन मांगों में MSP की कानूनी गारंटी और राज्य में गन्ने का दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल करना शामिल है.

गुरुवार रात GIC ग्राउंड में किसानों की महापंचायत को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा कि यूनियन की मांग है कि राज्य सरकार आने वाले पेराई सीज़न के लिए गन्ने का दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल करे.

टिकैत ने कहा कि किसान ज़मीन के सर्कल रेट में बढ़ोतरी और कृषि क्षेत्रों के संरक्षण की भी मांग कर रहे हैं.

उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार ने फ़सलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की लंबे समय से चली आ रही मांग को अभी तक पूरा नहीं किया है, जिससे किसानों के पास आंदोलन शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.

11:51 AM(4 घंटे में)

महाराष्ट्र बीड जिले में डेढ़ महीने के सूखे के बाद हुई जोरदार बारिश

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र के बीड जिले में आखिरकार डेढ़ महीने के लंबे इंतजार के बाद मौसम ने करवट ली है. गुरुवार रात अंबाजोगाई, परली और माजलगांव तहसील समेत आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हुई. गुरुवार दोपहर से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, जिसके बाद देर रात झमाझम बारिश की शुरुआत हुई. 

10:39 AM(3 घंटे में)

किसान जागेगा तो बिहार को कोई रोक नहीं पाएगा: कृषि मंत्री विजय सिन्हा

Posted by :- Sandeep kumar

पंचायत आज तक, बिहार में राज्य के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि किसान जागेगा तो बिहार को कोई रोक नहीं पाएगा. 

10:02 AM(2 घंटे में)

लातूर में किसानों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार की टेबल पर रखी सोयाबीन की फसल

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र के लातूर जिले में कम बारिश और फसल सूखने से परेशान किसानों ने सूखा घोषित करने की मांग को लेकर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. किसानों ने शिरूर अनंतपाल शहर में सरकार और प्रशासन के खिलाफ रैली निकाली. इसके बाद बड़ी संख्या में किसान तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार के सामने अपनी समस्या रखी. किसानों ने प्रशासन को अपनी परेशानी दिखाने के लिए अपने खेतों से सूख चुकी सोयाबीन की फसल काटकर तहसील कार्यालय पहुंचाई. किसानों ने सूखी फसल को तहसीलदार की टेबल पर रखते हुए लातूर जिले को जल्द से जल्द सूखा घोषित करने की मांग की. किसानों ने इस दौरान अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा.

9:34 AM(2 घंटे में)

21 हजार पानीपुरी से बने गणपति बप्पा, देखने के लिए उमड़ी भीड़

Posted by :- Sandeep kumar

पुणे में गणेशोत्सव के दौरान हर साल गणपति बप्पा की अलग-अलग तरह की प्रतिमाएं और सजावट लोगों का ध्यान खींचती हैं. इस बार यहां पानीपुरी से तैयार की गई गणपति बप्पा की प्रतिकृति चर्चा में है. पानीपुरी से बप्पा की इतनी बड़ी और खूबसूरत प्रतिकृति तैयार करना आसान काम नहीं था. इसके लिए करीब तीन महीने तक लगातार मेहनत की गई. करीब 21 हजार पानीपुरी को एक खास तरीके से लगाकर गणपति बप्पा का स्वरूप तैयार किया गया है.

9:00 AM(एक घंटा में)

धान के दाम और बोनस की मांग को लेकर किसानों का आक्रोश

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में धान उत्पादक किसानों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई दिया. धान को उचित भाव और बोनस देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर नागभीड़ में किसानों ने 'आक्रोश ट्रैक्टर मार्च' निकाला. 
 

8:39 AM(एक घंटा में)

यूपी के 5 जिलों के किसानों और मजदूरों को राहत, सरकार ने जारी किए ₹10 करोड़

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में ‘प्रयोगात्मक क्षेत्र प्रदर्शन और बीज वर्धन प्रक्षेत्र’ योजना के तहत 10 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है. यह राशि खरीफ-2026 में किए गए कृषि कार्यों और श्रमिकों के भुगतान के लिए इस्तेमाल की जाएगी.

सरकार के मुताबिक, इस राशि से गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और अंबेडकरनगर के किसानों को क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जाएगा. साथ ही, इन कार्यों से जुड़े श्रमिकों के बकाया भुगतान भी किए जाएंगे.

सरकार का कहना है कि इस स्वीकृति से संबंधित जिलों के किसानों और श्रमिकों को समय पर आर्थिक राहत मिल सकेगी. राशि का भुगतान निर्धारित मद के तहत किया जाएगा. 
 

 

8:12 AM(35 मिनट में)

19 सितंबर से मॉनसून की वापसी... दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 18 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य भारत के कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. कुछ राज्यों में भारी बारिश का भी अनुमान है. 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मॉनसून की वापसी शुरू हो सकती है.