Agriculture Live Blogदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में अगले कई दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश के लिए अलग-अलग दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है. विभाग ने दक्षिणी राज्यों में मौसमी गतिविधियों को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस बीच, बंगाल की खाड़ी में 23 अक्टूबर के आसपास नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके आगे बढ़ने और मजबूत होने का अनुमान है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
अमृतसर और तरनतारन में सबसे अधिक मामले, 467 घटनाओं की हुई जांच; पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 22 अक्टूबर तक की रिपोर्ट में सामने आए आंकड़े
पटियाला। पंजाब में धान की पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन की कार्रवाई जारी है. पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) की 22 अक्टूबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पराली जलाने की कुल 510 घटनाएं दर्ज की गई हैं. इनमें से 467 मामलों का भौतिक निरीक्षण किया जा चुका है, जबकि 184 मामलों में पर्यावरणीय मुआवजा (ईसी) लगाया गया है.
पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि एरुमेली स्थित चेरुवल्ली एस्टेट में आकाशीय बिजली गिरने से 12 मवेशियों की मौत हो गई.
अधिकारियों ने बताया कि किसान इन मवेशियों को एस्टेट में चरने के लिए खुला छोड़ देते थे. गुरुवार सुबह रबर निकालने का काम करने वाले मजदूरों को ये मवेशी मृत मिले.
उन्होंने बताया कि मरने वाले जानवरों में ज्यादातर गायें थीं, जो चार अलग-अलग किसानों की थीं. इनमें से एक किसान के आठ मवेशी मारे गए.
अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम (नेक्रोप्सी) से पुष्टि हुई है कि जानवरों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है. जांच के बाद मृत जानवरों को दफना दिया गया.
अधिकारियों ने आगे बताया कि सभी मवेशियों का बीमा कराया गया था, इसलिए जिला पशु चिकित्सा कार्यालय प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए एक रिपोर्ट सौंपेगा.
केरल में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का दौर जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई जिलों में 25 अक्टूबर तक के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.
'ऑरेंज अलर्ट' का मतलब है कि 115.6 मिमी से लेकर 204.4 मिमी तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
CAQM ने चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा सरकारों के साथ बैठक कर वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा की.
पंजाब और हरियाणा में धान की पराली जलाने पर रोक लगाने तथा जमीनी स्तर पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.
किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) मशीनों की उपलब्धता बढ़ाने और उनके प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया.
पराली के संग्रह, परिवहन और उपयोग के लिए इन-सीटू एवं एक्स-सीटू प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए.
पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी के लिए उपग्रह आधारित अलर्ट, ड्रोन और कम लागत वाले सेंसरों के इस्तेमाल की समीक्षा की गई.
ईंट भट्ठों में पराली आधारित बायोमास पेलेट्स और ब्रिकेट्स के उपयोग तथा ताप विद्युत संयंत्रों में बायोमास को-फायरिंग के लक्ष्यों की समीक्षा की गई.
हरियाणा में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए ANPR प्रणाली, वैध PUCC और पुराने वाहनों के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया गया,
सड़कों, खुले क्षेत्रों और निर्माण एवं विध्वंस गतिविधियों से निकलने वाली धूल तथा औद्योगिक प्रदूषण पर नियंत्रण के निर्देश दिए गए.
दोनों राज्यों को समयबद्ध कार्ययोजना लागू करने, निगरानी मजबूत करने और किसानों के बीच जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए,
CAQM ने चेतावनी दी कि पराली जलाने की घटनाओं में लापरवाही के कारण वृद्धि होने पर गंभीर कार्रवाई की जाएगी तथा पराली को उपयोगी संसाधन के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा.
बीड जिले सहित पूरे मराठवाड़ा में बारिश न होने के कारण भीषण सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं. बारिश के अभाव में किसानों की खड़ी फसलें सूख रही हैं, जिसके चलते बीड तालुका के सालेगांव के किसान बालासाहेब गित्ते को अपनी डेढ़ एकड़ में लगी टमाटर की खड़ी फसल खुद ही उखाड़ फेंकनी पड़ी है. सरकार द्वारा घोषित 5 हजार रुपये की मामूली मदद पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए किसान प्रशासन से सीधा सवाल कर रहे हैं, "इस 5 हजार में अपनी दिवाली मनाकर दिखाओ."
चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, तीनों देशों में आए भूकंप की तीव्रता 4.1 से 4.9 के बीच रही.
डबरा मंडी में किसानों का हंगामा, गेट पर लगाया जाम
धान की खरीदी में मलार की कच्ची पर्ची और गेट पास की समस्या से नाराज किसान, मंडी प्रबंधन के खिलाफ जताई नाराजगी
डबरा की कृषि उपज मंडी में धान की खरीदी के दौरान मलार की कच्ची पर्ची और गेट पास से जुड़ी समस्याओं को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा. नाराज किसानों ने भितरवार रोड स्थित मंडी गेट पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ.
किसानों का आरोप है कि मलार की कच्ची पर्ची और गेट पास बनवाने में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. किसानों का कहना है कि उनकी समस्या सुनने के लिए मंडी का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा.
मोरबी के राजपर रोड पर जिला कांग्रेस ने किसान आक्रोश सभा का आयोजन किया. यह सभा कांग्रेस ने किसानों से जुड़े अलग-अलग ज्वलंत मुद्दों और उन्हें होने वाली मुश्किलों पर चर्चा करने के लिए आयोजित की थी. इस सभा में कांग्रेस के राज्य स्तर के नेता एक मंच पर दिखे. सभा में मोरबी जिले और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए.
हरियाणा में धान खरीद प्रक्रिया तेज, अब तक 24.93 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर
धान खरीद के लक्ष्य का 43 प्रतिशत हासिल, खरीदे गए धान का 70 प्रतिशत उठान पूरा - राजेश नागर
1.84 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ, किसानों को 3,447 करोड़ रुपये की एमएसपी का भुगतान - नागर
प्रदेश की मंडियों में खरीद और उठान प्रक्रिया पर सरकार की पैनी नजर, किसानों की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता- राजेश नागर
देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. कहीं भारी बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी है, तो कहीं ठंड की आहट के बीच प्रदूषण लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. अंडमान सागर के ऊपर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में एक नए वेदर सिस्टम के विकसित होने का संकेत दे रहा है. मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, 23 अक्टूबर को तमिलनाडु से लेकर उत्तर भारत के कई राज्यों तक बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. दूसरी ओर, दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today