Advertisement
Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

क‍िसान तक Noida | Apr 18, 2026, 6:52 PM IST

भारत मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में आने वाले दिनों में मौसम सक्रिय रहने वाला है. 18 और 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक और तेज बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 18 अप्रैल को असम और मेघालय तथा 18 अप्रैल को नगालैंड में भी ऐसी ही स्थिति बन सकती है. इसके साथ ही पूरे सप्ताह उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने के संकेत हैं. वहीं मध्य, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव और गर्म व उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर सकता है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

भारत मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में आने वाले दिनों में मौसम सक्रिय रहने वाला है. 18 और 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक और तेज बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 18 अप्रैल को असम और मेघालय तथा 18 अप्रैल को नगालैंड में भी ऐसी ही स्थिति बन सकती है. इसके साथ ही पूरे सप्ताह उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने के संकेत हैं. वहीं मध्य, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव और गर्म व उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर सकता है.

6:47 PM(4 दिन पहले)

वेदांता प्लांट में भीषण धमाका, 23 की मौत, 13 घायल- इलाके में मातम और हड़कंप

Posted by :- prachi

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है, जबकि 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटी हैं.

4:53 PM(4 दिन पहले)

बिहार में गन्ना विस्तार को गन्ना उद्योग विभाग ने दिया NFCSF को डीपीआर बनाने का निर्देश

Posted by :- Sandeep kumar

बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को खोलने के साथ ही 25 नई चीनी मिलों को स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इसको देखते हुए गन्ना उद्योग विभाग ने नई चीनी मिलों के लिए चिन्हित जिलों में गन्ना विस्तार करने के लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ (एनएफसी एसएफ) नई दिल्ली को दिया है. 
विदित हो कि राज्य सरकार ने सात निश्चय -3 के तहत बिहार के बंद चीनी मिलों को खोलने के साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना करने का आदेश दिया है. इसको लेकर गन्ना उद्योग विभाग ने एनएफसीएसएफ के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया है. विभाग ने नई चीनी मिलों के लिए चयनित जिलों में गन्ना विस्तार करने की तैयारी की है ताकि चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में गन्ना मिल सकें. 

4:07 PM(4 दिन पहले)

आंध्र सरकार का बड़ा फैसला, जमीन देने वाले किसानों को मिलेगा 40 हजार रुपये प्रति एकड़ किराया

Posted by :- Sandeep kumar

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उन किसानों के लिए 10 साल तक प्रति एकड़ 40,000 रुपये के लीज़ (किराए) की घोषणा की, जिन्होंने ग्रीनफ़ील्ड राजधानी शहर अमरावती में 'लैंड पूलिंग योजना' के दूसरे चरण के तहत अपनी ज़मीन दी थी.

शनिवार को जारी एक प्रेस रिलीज़ के अनुसार, लीज़ की रकम में हर साल 3,000 रुपये की बढ़ोतरी का वादा करने के अलावा, मुख्यमंत्री ने हर परिवार को 1.5 लाख रुपये का फ़सल ऋण देने पर भी सहमति जताई.

10 अप्रैल को, नगरपालिका मंत्री पी. नारायण ने बताया कि कुल 31,150 किसानों ने मिलकर लगभग 34,983 एकड़ ज़मीन दी है; इसमें पेडापरिमी गाँव के किसानों द्वारा LPS के तहत दी गई 1,000 एकड़ ज़मीन भी शामिल है.

प्रेस रिलीज़ में कहा गया, "मुख्यमंत्री ने उन किसानों के लिए लीज़ की घोषणा की, जिन्होंने लैंड पूलिंग के दूसरे चरण के तहत अपनी ज़मीन दी थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 साल तक प्रति एकड़ 40,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा."

3:20 PM(4 दिन पहले)

किसानों के हित में केंद्र पूरी तरह सतर्क, शिवराज सिंह चौहान ने की खरीफ तैयारियों की समीक्षा

Posted by :- Sandeep kumar

किसानों के हित में केंद्र पूरी तरह सतर्क: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की खरीफ तैयारियों की समीक्षा

मॉनसून पूर्वानुमान के बीच कृषि मंत्रालय की तैयारी: पानी, बीज और अन्य बातों को लेकर शिवराज सिंह ने दिए दिशा-निर्देश

समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा- हमारे लिए किसान हित सर्वोपरि, संभावित अल नीनो प्रभाव को लेकर सरकार तैयार

बेहतर जल भंडारण और समय पर तैयारी से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में खरीफ पर असर सीमित रखने की रणनीति

2:27 PM(4 दिन पहले)

यूपी में 20 लाख टन आलू खरीद को शिवराज सिंह चौहान ने दी मंजूरी, किसानों को औने-पौने दाम से राहत

Posted by :- Sandeep kumar

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश में आलू की खरीद, आंध्र प्रदेश में चना खरीद तथा कर्नाटक में तूर (अरहर) खरीद अवधि विस्तार को मंजूरी दी है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिए गए इन निर्णयों से किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने, संकटपूर्ण बिक्री से बचाने और कृषि बाजार में स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी.

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने बाजार हस्तक्षेप योजना (MIS) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के आलू खरीद प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है. इसके तहत राज्य में 20 एलएमटी आलू की खरीद 6,500.9 रु. प्रति मीट्रिक टन के बाजार हस्तक्षेप मूल्य पर की जाएगी। इस निर्णय में भारत सरकार का संभावित अंश 203.15 करोड़ रुपए रहेगा। इससे उत्तर प्रदेश के आलू उत्पादक किसानों को लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी और उन्हें मजबूरी में कम कीमत पर उपज बेचने से राहत मिलेगी. यह निर्णय राज्य में आलू बाजार को संतुलन देने और उत्पादकों के हितों की रक्षा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. 

1:51 PM(4 दिन पहले)

प्रकृति बचाने की मुहिम से जरूर जुड़ें और मिस्ड कॉल करें: शिवराज सिंह चौहान ने चैनल पर दी जानकारी

Posted by :- Sandeep kumar
1:02 PM(4 दिन पहले)

तपती गर्मी में भी डटे रहे पीलीभीत के किसान, कारवां बना कृषि क्षेत्र में ज्ञान का बड़ा पड़ाव 

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में स्थित गोमती नदी का उद्गम स्थल और बांसुरी की नगरी पीलीभीत जनपद में किसान तक का किसान कारवां अपने 63वें पड़ाव के तौर पर पहुंचा. वनीय संपदा और उपजाऊ मिट्टी के साथ समृद्ध कृषि के बदौलत जनपद की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि बना हुआ है. यूपी के 75 जिलों के कवरेज में किसान कारवां अपने एक जनपद एक यात्रा एक गांव के तहत जिला मुख्यालय पीलीभीत से करीब 10 किलोमीटर दूर पीलीभीत-बरेली मार्ग पर स्थित ललौरीखेड़ा ब्लॉक के भूरा मंग्रास जतीपुर गांव में पहुंचा. जहां बढ़ते तापमान के बीच भी महिला एवं पुरुष किसानों की अच्छी संख्या देखने को मिली. इसके साथ ही कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में हो रहे बदलाव तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर केवीके, कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को जानकारी दी गई.

11:44 AM(4 दिन पहले)

अयोध्या में दिखा ऑस्ट्रेलिया का अनोखा मेहमान, इमू पक्षी बना आकर्षण का केंद्र

Posted by :- Sandeep kumar

धार्मिक नगरी अयोध्या एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह आस्था नहीं, बल्कि एक अनोखा विदेशी मेहमान है. ऐतिहासिक बहू बेगम मकबरा परिसर में ऑस्ट्रेलिया का उड़ानहीन पक्षी ‘इमू’ देखे जाने से इलाके में हलचल मच गई है. यह दुर्लभ दृश्य स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है.
वन विभाग के अनुसार, मकबरे परिसर में ‘इमू’ पक्षियों का एक जोड़ा मौजूद है. डीएफओ प्रखर  गुप्ता जानकारी देते हुए बताया कि यह पक्षी मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया का निवासी है और शुतुरमुर्ग जैसी प्रजाति से संबंधित है. खास बात यह है कि ‘इमू’ उड़ नहीं सकता, लेकिन अपनी तेज रफ्तार और अनोखे व्यवहार के कारण दुनिया के सबसे खास पक्षियों में गिना जाता है.
वन विभाग ने स्पष्ट किया कि चूंकि ‘इमू’ भारतीय मूल का पक्षी नहीं है, इसलिए यह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित प्रजातियों की सूची में शामिल नहीं है. ऐसे विदेशी (एक्जॉटिक) जीवों के लिए अलग नियम लागू होते हैं, जिनके तहत इनके पालन-पोषण और सुरक्षा की व्यवस्था की जाती है.

यह दुनिया के सबसे बड़े उड़ानहीन पक्षियों में से एक है
बेहद तेज दौड़ सकता है और तैरने में भी सक्षम होता है
लंबी गर्दन और मजबूत पैरों के कारण अलग पहचान
सर्वाहारी फल, बीज, घास, कीड़े और छोटे जीव खाता है
लगभग 25–30 साल तक जीवित रह सकता है

10:40 AM(4 दिन पहले)

आपदा के नौ माह बाद भी  धराली गांव की सुरक्षा के लिए कार्य शुरू न होने पर ग्रामीणों में नाराजगी

Posted by :- Sandeep kumar

आपदा के करीब नौ माह बाद भी हर्षिल और धराली गांव की सुरक्षा के लिए कार्य शुरू न होने पर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर कई बार मांग उठाने के बावजूद धरातल पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई है.
धराली क्षेत्र में अब तक न तो पुनर्वास कार्य शुरू किया गया है और न ही खीर गंगा को चैनलाइज करने की दिशा में कोई प्रभावी कदम उठाया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि खीर गंगा का अनियंत्रित बहाव भविष्य में बड़े खतरे का कारण बन सकता है. प्रभावित परिवार आज भी असुरक्षित स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं. 

9:53 AM(4 दिन पहले)

कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कांग्रेस को घेरा, महिलाओं के हक छीनने का लगाया आरोप

Posted by :- Sandeep kumar

पटना (बिहार): बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने महिला आरक्षण विधेयक पर कहा, "जब 2023 में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया था, तब सभी ने इसका समर्थन किया था. कांग्रेस ने भी इसका समर्थन किया था... और आज जब महिला आरक्षण लागू करने का समय आ गया है, तो वही लोग इसका विरोध कर रहे हैं जिन्होंने इसका समर्थन किया था. इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस की भूमिका है. महिलाओं के अधिकारों को छीनना कांग्रेस और उसके विरोधियों के लिए भारी पड़ेगा."

9:17 AM(4 दिन पहले)

मेरठ में नकली मिलावटी पनीर के बड़े नेटवर्क का खुलासा

Posted by :- Sandeep kumar

खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छापा मारा गया दोनों की फैक्ट्रियां सील कर दी गई हैं और बड़ी मात्रा में नकली / मिलावटी पनीर को नष्ट किया गया. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं. 

8:53 AM(4 दिन पहले)

17 अप्रैल देश की बहनों और लोकतंत्र के लिए काला दिन- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Posted by :- Sandeep kumar

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि 17 अप्रैल देश की बहनों और लोकतंत्र के लिए काला दिन बन गया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष की हर शंका का तथ्यपूर्ण जवाब देकर यह स्पष्ट कर दिया था कि किसी भी राज्य के साथ कोई अन्याय नहीं होगा, किसी का कोई नुकसान नहीं होगा, इसके बावजूद महिला विरोधी मानसिकता से ग्रसित कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक ने महिला आरक्षण बिल को गिराकर देश की बहनों, बेटियों और माताओं की आशाओं पर कुठाराघात किया है. 

8:30 AM(4 दिन पहले)

देश के 12 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेगी हवा

Posted by :- Sandeep kumar

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. राजधानी दिल्ली में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई. भारत मौसम विभाग (IMD) ने अब आने वाले दिनों में कई राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान करीब 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है.

IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल, असम, मेघायल, मिजोरम, त्रिपुरा में अगले 5 दिनों तक तेज हवा के साथ हल्की से तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 18 से 21 अप्रैल के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी गरज-चमक से साथ बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.

8:10 AM(4 दिन पहले)

दिल्ली-NCR में बारिश के बाद मौसम का यूटर्न, गर्मी से मिली राहत

Posted by :- Sandeep kumar

दिल्ली वासियों को शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी के बीच असामान्य रूप से बादलों से घिरा हुआ आसमान देखने को मिला. इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में 'येलो अलर्ट' जारी करते हुए गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है. राजधानी में शनिवार (18 अप्रैल) को मौसम सुहाना रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बाद में शहर के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. आईएमडी ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.