Advertisement
Agriculture News Live Updates: दिसंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कहां रहेंगी छुट्टियां

Agriculture News Live Updates: दिसंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कहां रहेंगी छुट्टियां

क‍िसान तक Nov 29, 2026, Updated Nov 29, 2026, 4:12 PM IST

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत में पूर्वी हवाओं (Easterly Waves) के असर से बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं. इस समय निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर पूर्वी हवाओं का एक ट्रफ कोमोरिन क्षेत्र से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैला हुआ है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और ओडिशा के उत्तरी तट से सटे इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. मौसम विभाग ने 29 नवंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक और चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना जताई है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत में पूर्वी हवाओं (Easterly Waves) के असर से बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं. इस समय निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर पूर्वी हवाओं का एक ट्रफ कोमोरिन क्षेत्र से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैला हुआ है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और ओडिशा के उत्तरी तट से सटे इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. मौसम विभाग ने 29 नवंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक और चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना जताई है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

4:11 PM(5 घंटे में)

दिसंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कहां रहेंगी छुट्टियां

Posted by :- Sandeep kumar

हर महीने की तरह दिसंबर महीने में भी बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. दिसंबर में कुल 17 दिनों के लिए बैंक बंद रहने वाले हैं. अगर आपको दिसंबर महीने के दौरान बैंक जाने की जरूरत पड़ने वाली है तो आपको इन छुट्ट‍ियों की पूरी लिस्‍ट जरूर देख लेनी चाहिए.

  • 1 दिसंबर को इटानगर और कोहिमा में स्वदेशी आस्था दिवस/राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. 
  • 3 दिसंबर को पणजी में संत फ्रांसिस जेवियर का पर्व के दौरान अवकाश रहने वाला है. 
  • 9 दिसंबर को गंगटोक में लोसुंग / नामसुंग के कारण बैंकों का अवकाश रहने वाला है. 
  • 10 और 11 दिसंबर को भी लोसुंग / नामसुंग त्‍योहार के कारण बैंकों की छुट्टी रहने वाली है. 
  • 12 दिसंबर को देशभर में दूसरे शनिवार और शिलांग में पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की पुण्य तिथि के मौके पर छुट्टी रहने वाली है. 
  • 18 दिसंबर को यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के मौके पर शिलांग में अवकाश रहने वाला है. 
  • 19 दिसंबर को गोवा स्‍थापना दिवस के मौके पर छुट्टियां रहने वाली हैं. 
  • 24 दिसंबर को क्रिसमस ईव के मौके पर कोहिमा, आइजोल और शिलांग में अवकाश रहने वाला है. 
  • 25 दिसंबर को पूरे देश में क्रिसमस के मौके पर बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं. 
  • 26 दिसंबर को कोहिमा और शिलांग में क्रिसमस और चौथे शनिवार के मौके पर छुट्ट‍ियां रहने वाली हैं. 
  • 30 दिसंबर को यू किआंग नांगबाह की मृत्यु वर्षगांठ पर शिलांग में अवकाश रहने वाला है. 
  • 31 दिसंबर को न्‍यू ईयर की ईव पर आइजोल में बैंकों का अवकाश रहने वाला है. 
2:40 PM(3 घंटे में)

महाराष्ट्र बीड की वाण नदी के कुंड में हजारों मछलियों की मौत; दुर्गंध से ग्रामीण परेशान

Posted by :- Sandeep kumar

क तरफ भीषण गर्मी और सूखे के कारण जल संकट गहराता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर परली तहसील के वानटाकली के पास वाण नदी के एक कुंड (डोह) में हजारों मछलियों के मृत पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुल के पास पानी में मृत मछलियों का ढेर तैरने से पूरे क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल गई है, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर संकट मंडराने लगा है.

 

12:41 PM(एक घंटा में)

चंद्रपूर में बाघों की नसबंदी का प्रस्ताव, देश में पहली बार बाघों की नसबंदी का प्रयोग

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र के चंद्रपूर जिले में बाघों की बढ़ती संख्या अब इंसानों और पशुधन के लिए चिंता का बड़ा कारण बनती जा रही है. और इसी समस्या से निपटने के लिए वन विभाग अब एक ऐसे कदम की तैयारी में है, जिसकी चर्चा देशभर में हो सकती है और ये सुनने में भी अजीब लगेगा , बाघों की नसबंदी! चंद्रपूर वन विभाग ने बाघों की नसबंदी के लिए केंद्र सरकार से विशेष अनुमति मांगी है... और इस तरह का प्रस्ताव भेजने वाला चंद्रपूर देश का पहला जिला बन गया है...

11:18 AM(3 मिनट में)

सुधा दूध के दाम में 3 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी, 1 दिसंबर से नई कीमतें लागू

Posted by :- Sandeep kumar

सुधा ने अपने दूध और उत्पादों के दामों में एकबार फिर बढ़ोतरी की है. कॉम्फेड (सुधा) की ओर से जारी सूचनाओं के अनुसार कच्चे दूध के खरीद मूल्य में 2.26 प्रति किलोग्राम तक वृद्धि करने का निर्णय लिया है, जो अगले महीने के 1 दिसंबर से लागू होगा. वहीं, दाम बढ़ाने को लेकर अपने प्रेस रिलीज में बताया है कि विगत कुछ समय से पशु चारे, खल्ली, भूसा, दाना इत्यादि के दरों में हुई वृद्धि के कारण कॉम्फेड (सुधा) द्वारा दुग्ध उत्पादक किसानों के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें उत्पादित दूध का उचित मूल्य प्रदान करने के लिए ग्रामीण स्तर पर दुग्ध उत्पादक किसानों से क्रय किये जाने वाले कच्चे दूध के खरीद मूल्य में रू. 2.26 प्रति किलोग्राम तक वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है, 

11:03 AM(13 मिनट पहले)

दिल्ली-पंजाब-हरियाणा समेत यूपी में छाएगा घना कोहरा

Posted by :- Sandeep kumar

दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में ठंड के साथ-साथ कोहरे का असर दिखने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है.

10:20 AM(एक घंटा पहले)

किसानों की समृद्धि के लिए गायों का संरक्षण जरूरी: उत्तराखंड के सीएम धामी

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि गायों का संरक्षण न केवल धार्मिक आस्था का मामला है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि से भी जुड़ा है. धामी मथुरा के परखम गांव में दीन दयाल कामधेनु गौशाला में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया और अन्य की आधारशिला रखी. उन्होंने कहा कि दीन दयाल कामधेनु गौशाला समिति गौ संरक्षण को आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, चिकित्सा और प्रशिक्षण के साथ जोड़कर सराहनीय कार्य कर रही है.

9:39 AM(2 घंटे पहले)

अयोध्या में कोहरे और ठंड का असर, विजिबिलिटी हुई कम

Posted by :- Sandeep kumar

अयोध्या में कोहरे और ठंड का असर, कुछ इलाकों में विजिबिलिटी हुई कम

8:51 AM(2 घंटे पहले)

छोटे किसानों के लिए खेती को लाभदायक बनाना सरकार की प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान

Posted by :- Sandeep kumar

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि छोटे किसानों के लिए खेती को लाभदायक बनाना और गरीबी-मुक्त गांवों का विकास करना सरकार की प्राथमिकताएं हैं.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती की लागत को कम करना और कृषि उत्पादन को बढ़ाना बहुत ज़रूरी है.

 

8:16 AM(3 घंटे पहले)

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

राजधानी में रविवार सुबह घने कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. IMD ने दिल्ली के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता कम रहने की आशंका है, जिसका असर यातायात पर भी पड़ सकता है. हालांकि, दिन में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है.