Advertisement
Agriculture News Live Updates: रेलवे का बड़ा फैसला... फरवरी तक ये 20 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

Agriculture News Live Updates: रेलवे का बड़ा फैसला... फरवरी तक ये 20 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

क‍िसान तक Nov 28, 2026, Updated Nov 28, 2026, 3:04 PM IST

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत में पूर्वी हवाओं (Easterly Waves) के असर से बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं. इस समय निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर पूर्वी हवाओं का एक ट्रफ कोमोरिन क्षेत्र से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैला हुआ है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और ओडिशा के उत्तरी तट से सटे इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. मौसम विभाग ने 29 नवंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक और चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना जताई है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत में पूर्वी हवाओं (Easterly Waves) के असर से बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं. इस समय निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर पूर्वी हवाओं का एक ट्रफ कोमोरिन क्षेत्र से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैला हुआ है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और ओडिशा के उत्तरी तट से सटे इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. मौसम विभाग ने 29 नवंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक और चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना जताई है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

3:03 PM(4 घंटे में)

रेलवे का बड़ा फैसला... फरवरी तक ये 20 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

Posted by :- Sandeep kumar

सर्दियां शुरू हो गई है और संभावना जताई जा रही है कि इस साल भी घना कोहरा पड़ेगा.घने कोहरे का सीधा असर रेल परिचालन पर भी पड़ता है.लिहाजा रेलवे हर साल कोहरे की संभावना को देखते हुए दिसंबर से लेकर फरवरी तक अलग-अलग रेल रूट पर ट्रेनों की परिचालन में बदलाव करता है. इस दौरान कई ट्रेनों को तो निरस्त किया जाता है,वहीं कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव भी किए जाते हैं. 

पूरी तरह कैंसिल होने वाली 20 ट्रेनों की लिस्‍ट

  • गाड़ी सं. 14112 प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 02.12.26 से 24.02.27 तक कैंसिल रहेगी
  • गाड़ी सं. 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं. एक्सप्रेस  02.12.26 से 24.02.27 तक कैंसिल रहेगी
  • गाड़ी सं. 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस 04.12.26 से 26.02.27 तक कैंसिल रहेगी
  • गाड़ी सं. 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस ट्रेन 06.12.26 से 28.02.27 तक कैंसिल रहेगी
  • गाड़ी सं. 22857 सांतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस - 07.12.26 से 22.02.27 तक कैंसिल रहेगी
  • गाड़ी सं. 22858 आनंद विहार-सांतरागाछी एक्सप्रेस - 08.12.26 से 23.02.27 तक कैंसिल रहेगी
  • गाड़ी सं. 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस  05.12.26 से 02.03.27 तक कैंसिल रहेगी
  • गाड़ी सं. 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस  03.12.26 से 28.02.27 तक कैंसिल रहेगी
  • गाड़ी सं. 14523 बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस  03.12.26 से 01.03.27 तक कैंसिल रहेगी
  • गाड़ी सं. 14524 अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 01.12.26 से 27.02.27 तक कैंसिल रहेगी 
  • गाड़ी सं. 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस  03.12.26 से 02.03.27 तक कैंसिल रहेगी
  • गाड़ी सं. 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस  01.12.26 से 28.02.27 तक कैंसिल रहेगी
  • गाड़ी सं. 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस  04.12.26 से 26.02.27 तक कैंसिल रहेगी
  • गाड़ी सं. 15904 चंडीगढ-डिब्रूगढ़़ एक्सप्रेस  06.12.26 से 28.02.27 तक कैंसिल रहेगी
  • गाड़ी सं. 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस  07.12.26 से 22.02.27 तक कैंसिल रहेगी
  • गाड़ी सं. 15619 गया-कामाख्या  एक्सप्रेस  08.12.26 से 23.02.27 तक कैंसिल रहेगी  
  • गाड़ी सं. 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस  03.12.26 से 25.02.27 तक कैंसिल रहेगी
  • गाड़ी सं. 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस - 04.12.26 से 26.02.27 तक कैंसिल रहेगी
  • गाड़ी सं. 13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 01.12.26 से 26.02.27 तक कैंसिल रहेगी
  • गाड़ी सं. 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस  02.12.26 से 27.02.27 तक कैंसिल रहेगी
2:12 PM(3 घंटे में)

'नारी शक्ति से किया वादा हर हाल में निभाएंगे', परिसीमन पर बोले PM मोदी

Posted by :- Sandeep kumar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की राह में आने वाली हर बाधा को दूर किया जाएगा. केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण लागू करने के लिए नए विधायी प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिसमें परिसीमन के जरिए आरक्षण लागू करने और लोकसभा व राज्य विधानसभाओं की सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है.

1:04 PM(2 घंटे में)

FSSAI ने एक और मामले में बिसलेरी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी

Posted by :- Sandeep kumar

सूत्रों के अनुसार, खाद्य नियामक FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है. कंपनी के पश्चिम बंगाल प्लांट से लिए गए पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के सैंपल की लैब जांच फेल हो गई थी.

उन्होंने बताया कि सैंपल में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाए गए हैं.

इस तरह के बैक्टीरिया सीवेज लीक या पाइप टूटने जैसे कई रास्तों से पानी की सप्लाई सिस्टम में प्रवेश कर सकते हैं.

11:45 AM(एक घंटा में)

अभिजीत दिपके ने किसानों को दी जाने वाली 5,000 रुपये की मदद को बताया नाकाफी

Posted by :- Sandeep kumar

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दिपके ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की मार झेल रहे किसानों को सिर्फ 5,000 रुपये की मदद दी है, जबकि मंत्री अपने कुत्तों पर इससे कहीं ज़्यादा पैसा खर्च कर देते हैं.

 

10:15 AM(30 मिनट पहले)

CM योगी ने बलरामपुर के गौशाला में मवेशियों को खिलाया चारा और गुड़

Posted by :- Sandeep kumar

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माँ पाटेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद एक गौशाला का दौरा किया और मवेशियों को चारा और गुड़ खिलाया.

9:08 AM(2 घंटे पहले)

28 नवंबर से चलेगी अयोध्‍या-जनकपुर एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Posted by :- Sandeep kumar

अयोध्‍या से जनकपुर के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्‍सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन 28 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. यह ट्रेन सप्‍ताह में सिर्फ एक दिन चलेगी और कई स्‍टेशनों पर रुकते हुए जाएगी.

रेलवे की जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेन का नंबर 15595/15596 रखा गया है. 15595 नंबर की गाड़ी जनकपुर धाम से अयोध्‍या के बीच चलेगी और अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के लिए 15596 नंबर से चलेगी. इस एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का नियमित परिचालन जनकपुर धाम से 28 नवंबर से और अयोध्या कैंट से 30 नवंबर से शुरू किया जा रहा है. 

8:45 AM(2 घंटे पहले)

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Posted by :- Sandeep kumar

देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम के तेवर बदले-बदले नजर आएंगे. दक्षिण भारत में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं, केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी कई स्थानों पर बारिश जारी रहने का अनुमान है. इस दौरान कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.