Advertisement
Agriculture News Live Updates: महाराष्ट्र के 1.44 करोड़ किसानों को डिजिटल किसान आईडी जारी

Agriculture News Live Updates: महाराष्ट्र के 1.44 करोड़ किसानों को डिजिटल किसान आईडी जारी

क‍िसान तक Nov 27, 2026, Updated Nov 27, 2026, 3:57 PM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी हवाओं के प्रभाव से 27 नवंबर को दौरान केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तमिलनाडु में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है. आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 28 नवंबर तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट है. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी हवाओं के प्रभाव से 27 नवंबर को दौरान केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तमिलनाडु में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है. आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 28 नवंबर तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट है. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

3:56 PM(5 घंटे में)

महाराष्ट्र के 1.44 करोड़ किसानों को डिजिटल किसान आईडी जारी

Posted by :- Sandeep kumar

कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने गुरुवार को बताया कि महाराष्ट्र ने केंद्र के 'एग्रीस्टैक' (AgriStack) कार्यक्रम के तहत 1.44 करोड़ किसानों को डिजिटल किसान आईडी जारी की है, जिससे राज्य देश में दूसरे स्थान पर आ गया है.

उन्होंने बताया कि 2021 की कृषि जनगणना के अनुसार, राज्य में 1.71 करोड़ किसान खाताधारक हैं, जिनमें से 1.44 करोड़ को 'एग्रीस्टैक' के तहत पंजीकृत किया जा चुका है, जबकि बाकी किसानों को जोड़ने की प्रक्रिया अभी चल रही है.

 

2:45 PM(4 घंटे में)

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी, बढ़ाई जाएंगी 50% सीटें

Posted by :- Sandeep kumar

केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है. इसके तहत लोकसभा की सीटों की संख्या 50% बढ़ाने का प्रस्ताव है. वहीं, राज्यों के बीच सीटों के बंटवारे की मौजूदा व्यवस्था को अगले 25 साल तक यानी 2051 तक स्थिर रखा जाएगा. 

1:51 PM(3 घंटे में)

सरकार का इंतजार छोड़ गांव वालों ने खुद उठाई फावड़े-गैंती, बनाने लगे 3.2 KM लंबी सड़क

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तराखंड के चमोली में एक गांव के लोगों ने सड़क का इंतजार करते-करते खुद ही रास्ता बनाना शुरू कर दिया. कर्णप्रयाग ब्लॉक की मोली-रोइंठा ग्राम सभा में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ 3.2 किलोमीटर सड़क बनाने का काम शुरू किया है.

1:01 PM(2 घंटे में)

गन्ने की तौल में गड़बड़ी मिली तो चीनी मिलों और सॉफ्टवेयर कंपनियों पर होगी कार्रवाई

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को घटतौली से बचाने के लिए सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ने की तौल में इस्तेमाल होने वाले वेब्रिज और सॉफ्टवेयर की जांच की जाएगी. अगर तौल मशीन या उसके सॉफ्टवेयर में किसी तरह की छेड़छाड़ पाई गई, तो संबंधित चीनी मिल और सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

गन्ना आयुक्त भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में 27 नवंबर को चीनी मिलों के अधिकारियों और सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और रखरखाव से जुड़ी कंपनियों के साथ बैठक हुई. इसमें गन्ने की सही तौल सुनिश्चित करने के लिए कई निर्देश दिए गए.

12:07 PM(एक घंटा में)

BJP-SAD गठबंधन से पंजाब के किसानों को फायदा होगा: हरियाणा किसान मोर्चा अध्यक्ष

Posted by :- Sandeep kumar

हरियाणा BJP किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन से पंजाब के किसानों को फायदा होगा.

उन्होंने कहा कि BJP और SAD के बीच लंबे समय से राजनीतिक संबंध रहे हैं, जो पंजाब की समृद्धि, विकास और हिंदू-सिख भाईचारे पर आधारित हैं. उन्होंने आगे कहा कि इस गठबंधन से पंजाब के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव आएगा.

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, केंद्र सरकार ने कई पहलों के जरिए किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का काम किया है, जिनमें PM-किसान (PM-KISAN) और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शामिल हैं.

11:12 AM(12 मिनट में)

कश्मीर में कड़ाके की ठंड, शोपियां में पारा -4.2°C तक गिरा

Posted by :- Sandeep kumar

जम्मू-कश्मीर में सर्दी का असर लगातार तेज होता जा रहा है. घाटी के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है. दक्षिण कश्मीर के शोपियां में पारा गिरकर माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दिए गए आंकड़ों में सबसे कम है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री और पहलगाम-काजीगुंड सहित कई इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है. इसका असर लोगों की दिनचर्या, खेती और पानी की आपूर्ति पर भी पड़ सकता है.

10:43 AM(17 मिनट पहले)

सहारनपुर में सब्जियों को रातों-रात बड़ा करने वाला 'जहर' बनाने वाले का भंडाफोड़

Posted by :- Sandeep kumar

सहारनपुर के कोतवाली देहात इलाके में मेरठ एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली ऑक्सीटोसिन बनाने की एक अवैध फैक्ट्री पकड़ी है. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार माल और पैकिंग का सामान बरामद कर मुख्य आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर लिया है, जो जेल से छूटने के बाद फिर से यह धंधा चला रहा था.

10:09 AM(एक घंटा पहले)

NDA की सरकार बनी तो ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगी दो गाय: एचडी कुमारस्वामी

Posted by :- Sandeep kumar

कर्नाटक में BJP और JD(S) ने आगामी चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ मिलकर लड़ने का फैसला किया है. वहीं एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि NDA की सरकार बनने पर ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपये देने के बजाय एक महिला को दो गाय देकर आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा.

9:41 AM(एक घंटा पहले)

दिल्ली में ठंड ने तोड़ा सीजन का रिकॉर्ड! पारा 9 डिग्री तक लुढ़का

Posted by :- Sandeep kumar

दिल्ली में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है और शहर का तापमान सामान्य से 2°C से भी अधिक नीचे लुढ़क गया है. बेस स्टेशन सफदरजंग में इस सीजन पहली बार न्यूनतम तापमान 9°C दर्ज किया गया है, जो सीजन का सबसे कम तापमान है.

तापमान में गिरावट दिल्ली के बाकी हिस्सों में भी साफ महसूस की जा रही है. पूसा में पारा गिरकर 9.1°C तक पहुंच गया, वहीं पालम और लोधी रोड स्थित मौसम कार्यालय में भी न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे देखने को मिला है.

8:55 AM(2 घंटे पहले)

सहारनपुर में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी हुई कम

Posted by :- Sandeep kumar

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है और सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर यातायात धीमा हो गया है.

8:21 AM(3 घंटे पहले)

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी में घने कोहरे का अलर्ट जारी

Posted by :- Sandeep kumar

IMD का कहना है कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने 27 नवंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी दी है. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है.

हिमाचल प्रदेश में 30 नवंबर तक अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है. दिल्ली में 27 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन सुबह कुछ स्थानों पर हल्की धुंध या उथला कोहरा छा सकता है. यहां अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.