Advertisement
Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

क‍िसान तक Sasaram | May 31, 2026, 8:51 PM IST

देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी से अब राहत मिलने के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्रों में हीटवेव और गंभीर हीटवेव की स्थिति कमजोर पड़ने लगी है. हालांकि राजस्थान, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म हवाओं का असर अभी बना रह सकता है, लेकिन अगले दिन से इसमें भी उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है. दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत और उससे सटे पूर्वी राज्यों में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने के आसार हैं.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी से अब राहत मिलने के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्रों में हीटवेव और गंभीर हीटवेव की स्थिति कमजोर पड़ने लगी है. हालांकि राजस्थान, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म हवाओं का असर अभी बना रह सकता है, लेकिन अगले दिन से इसमें भी उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है. दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत और उससे सटे पूर्वी राज्यों में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने के आसार हैं. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

7:18 PM(17 दिन पहले)

बारिश के बाद, हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे गिरा

Posted by :- Prateek

चंडीगढ़: हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बारिश होने के एक दिन बाद, रविवार को दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य सीमा से काफी नीचे रहा, जिसमें उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ भी शामिल है. यहां के मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य सीमा से सात डिग्री नीचे है. हरियाणा में, अंबाला में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री नीचे है, जबकि करनाल में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10 डिग्री नीचे है. (पीटीआई)

7:13 PM(17 दिन पहले)

MP सरकार किसानों को हेलमेट देगी, CM यादव बोले- इससे सड़क हादसों में जान बचेगी

Posted by :- Prateek

शाजापुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार उन किसानों को हेलमेट देगी जो अपनी उपज बेचने के लिए मोटरसाइकिल से कस्बों और शहरों तक जाते हैं. उन्होंने कहा कि इस कदम से सड़क हादसों में लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 134वां एपिसोड सुनने के बाद, शुजालपुर में किसानों से बातचीत करते हुए यादव ने यह घोषणा की. यादव ने कहा, "किसान गांवों से शहरों तक मोटरसाइकिल से दूध, फल और सब्जियां लाते हैं. हेलमेट न होने के कारण वे हादसों के शिकार हो सकते हैं. हमारी सरकार उन्हें हेलमेट देगी. इससे हादसों को रोकने में मदद मिलेगी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी." (पीटीआई)

6:19 PM(17 दिन पहले)

जयपुर में डेवलपर्स पर जमीन हड़पने का आरोप, ED किसानों के बयान दर्ज करेगी

Posted by :- Prateek

जयपुर: अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जयपुर शाखा ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी से ज़मीन इकट्ठा करने की जाँच के सिलसिले में 3 जून को कई किसानों को समन भेजा है. किसानों ने आरोप लगाया है कि रियल एस्टेट डेवलपर्स ने 'पावर ऑफ़ अटॉर्नी' का गलत इस्तेमाल करके उनकी पुश्तैनी खेती की ज़मीन पर धोखाधड़ी से कब्ज़ा कर लिया. ED किसानों के बयान दर्ज करेगी और इन लेन-देन से जुड़े दस्तावेज़ अपने कब्ज़े में लेगी. (पीटीआई)

6:00 PM(17 दिन पहले)

डीजल खत्म होने पर बैलगाड़ी से ट्रैक्टर खींचकर पेट्रोल पंप पहुंचा किसान, प्रशासन के खि‍लाफ जताया रोष

Posted by :- Prateek

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की मेहकर तहसील में एक किसान डीजल भरवाने के लिए अपने ट्रैक्टर को बैलगाड़ी से खींचकर पेट्रोल पंप तक ले गया. आरेगांव निवासी किसान विनायकराव टाले के ट्रैक्टर का डीजल खेत में काम के दौरान खत्म हो गया था. जिला प्रशासन द्वारा प्लास्टिक की कैन और बोतलों में डीजल-पेट्रोल देने पर रोक लगाए जाने के कारण किसान ट्रैक्टर को करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित पेट्रोल पंप तक बैलगाड़ी से खींचकर ले गया. डीजल भरवाने के बाद किसान ने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि ईंधन का पर्याप्त भंडार है तो कैन में डीजल देने पर रोक क्यों है. किसान ने पेट्रोल पंपों पर डीजल की कमी होने का भी दावा किया. (इनपुट- ज़का बी खान)

5:58 PM(17 दिन पहले)

राजस्थान में आज फिर उठा रेतीला तूफ़ान, आम जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

Posted by :- Prateek

आज फिर उठा राजस्थान में रेतीला तूफान 

जैसलमेर के सीमावर्ती व नहरी क्षेत्र रामगढ़ व मोहनगढ़, व PTM कस्बे में जबरदस्त रेत का बवंडर उठा

पूरे क्षेत्र में आई काली पीली आंधी

पूरे क्षेत्र को को लिया अंधेरे के आगोश में

दिन में छाया अंधेरा

आम जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

आंधी के साथ ही बिजली हुई गुल

4:37 PM(17 दिन पहले)

बदलने वाला है Delhi-NCR का मौसम, 2 घंटे बाद इन जगहों पर तेज आंधी बारिश का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

NCR (नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़) में धूल भरी आंधी, उसके बाद हल्की से मध्यम बारिश और बिजली कड़कने के साथ गरज-चमक (30-50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं) चलने की बहुत अधिक संभावना है.
अगले 2 घंटों के दौरान सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, डिबाई, नरोरा, गभाना, जट्टारी, अतरौली, खैर, अलीगढ़ (U.P.) में धूल भरी आंधी, उसके बाद हल्की से मध्यम बारिश और बिजली कड़कने के साथ गरज-चमक (30-50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं) चलने की बहुत अधिक संभावना है.

4:13 PM(17 दिन पहले)

बिहार में ग्रैंड मैंगो फेस्टिवल, 100 से अधिक दुर्लभ आम की किस्में होंगी प्रदर्शित

Posted by :- Sandeep kumar

बिहार नर्सरीमेन एसोसिएशन की ओर से 13 और 14 जून को राजधानी पटना में दूसरे ग्रैंड मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा. इस दो दिवसीय कार्यक्रम में आम की 100 से अधिक दुर्लभ एवं उत्कृष्ट प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. साथ ही आम उत्पादन, संरक्षण, विपणन और कारोबार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों के साथ सीधा संवाद भी आयोजित होगा. 
संगठन के अध्यक्ष ए.के. मणि ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि फेस्टिवल का उद्देश्य आम उत्पादकों, उद्यान विशेषज्ञों, व्यवसायियों और आम प्रेमियों को एक मंच पर लाना है. कार्यक्रम के दौरान आम के कारोबार के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और निर्यात की संभावनाओं को बढ़ाने पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी.
फेस्टिवल में मियांजाकी, अल्फांसो, जर्दालू, गुलाब खास, लंगड़ा, मालदा समेत कई प्रसिद्ध और दुर्लभ किस्मों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. आयोजन में आम की विभिन्न प्रजातियों की विशेषताओं, उनकी खेती की तकनीकों और व्यावसायिक संभावनाओं की भी जानकारी दी जाएगी. 
ए.के. मणि ने बताया कि यह आयोजन आम उत्पादकों और बागवानी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ज्ञानवर्धक और लाभकारी साबित होगा. 

3:27 PM(17 दिन पहले)

मौसम की चेतावनी के कारण केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई

Posted by :- Sandeep kumar

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद रुद्रप्रयाग में भारी वर्षा, आंधी-तूफान  की प्रबल संभावना (ऑरेंज अलर्ट) व्यक्त की गई है. जिस क्रम में जनपद में देर रात्रि से ही लगातार बारिश हो रही है. 
प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशों के क्रम में वर्तमान में केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन कर रहे सभी यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निकटतम होल्डिंग स्थल/सुरक्षित स्थानों पर रोके जाने के निर्देश निर्गत करते हुए केदारनाथ यात्रा को अस्थाई तौर पर रोका गया है. 

2:58 PM(17 दिन पहले)

बनासकांठा के दांता पंथक में अचानक बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश

Posted by :- Sandeep kumar

गुजरात में रविवार देर रात मौसम अचानक बदल गया जिसमें तेज हवाओं के साथ धूल के बादल उड़े।दांता अंबाजी और आसपास के इलाकों में गरज और बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई. अंबाजी आसपास में कई जगह होर्डिंग गिरे वहीं अंबाजी मंदिर के चाचर चौक में लगा मंडप की खुल गया.

 

1:17 PM(17 दिन पहले)

2 लाख रुपये लेकर जा रहा था युवक, बंदर ने झपटा बैग और पेड़ से बरसाने लगा नोट

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के कल शनिवार को कचहरी परिसर के पास कुछ ऐसा नजारा हो गया कि सब लोग देखते के देखते ही रह गए हुआ. यूं की रजिस्ट्री विभाग के स्टांप वेंडर के पास एक युवक जमीन का बैनामा कराने अधिवक्ता के चेंबर पर आया था. जैसे ही युवक चेंबर से बाहर निकल कर रजिस्ट्री वेंडर के पास जा रहा था, तो उसके हाथ में एक थैला लगा था जिसमें 2 लाख रुपये थे तभी एक बंदर की निगाह उसे चेहरे पर पड़ी और बंदर शायद भूखा था, तो उसने थैले में कुछ खाने का समान होगा समझ थैले को युवक से झपट लिया और पास के पेड़ पर जाकर चढ़ गया. बंदर ने थैले में से सामान निकाल तो वह नोटों की गड्डी थी, नोटों की गड्डी देख बंदर को नागवार गुजरी तो उसने पैड पर से ही नोटों की गड्डी उड़ानी शुरू कर दी.  

 

12:33 PM(17 दिन पहले)

मुम्बई में संडे की 'सरप्राइज' बारिश, 15 मिनट की बौछार ने दी गर्मी से राहत

Posted by :- Sandeep kumar

मई की चुभती गर्मी और उमस से परेशान मुम्बईकरों के लिए रविवार की सुबह एक खुशनुमा सरप्राइज लेकर आई. सुबह-सुबह शहर के कई हिस्सों, खासकर निचले इलाकों में अचानक जोरदार बारिश शुरू हो गई. हालांकि, यह बारिश सिर्फ 10 से 15 मिनट ही चली, लेकिन इसने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. अचानक हुई इस तेज बारिश से मुम्बई के कुर्ला, चेम्बूर, सायन और घाटकोपर  जैसे इलाके पूरी तरह भीग गए. बारिश की रफ्तार इतनी तेज थी कि महज कुछ ही मिनटों में हमेशा की तरह निचले इलाकों में हल्का जलजमाव (पानी भरना) देखने को मिला. 

11:35 AM(17 दिन पहले)

PM मोदी की मन की बात LIVE | किसानों, युवाओं और देश के लिए बड़ी बातें

Posted by :- Sandeep kumar

https://www.youtube.com/live/nxi39JkPl9I?si=cBI2g1Lub1STIGUo

 

 

11:20 AM(17 दिन पहले)

PM मोदी ने 134वें 'मन की बात' में राष्ट्र को किया संबोधित, भीषण गर्मी से निपटने के बताए उपाय

Posted by :- Sandeep kumar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें एपिसोड के माध्यम से भारत और विदेश में रहने वाले नागरिकों को संबोधित किया. उन्होंने भीषण गर्मी से निपटने के उपाय बताए. 

 

10:53 AM(17 दिन पहले)

यूपी में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से गर्मी पर लगी ब्रेक

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है.  प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश दर्ज की गई, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली और तापमान में गिरावट आई.
मौसम विभाग ने प्रदेश के 58 जिलों में आंधी, तेज हवाओं, बिजली गिरने और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. 

10:24 AM(17 दिन पहले)

मई महीने में शिमला में पर्यटकों का उमड़ा सैलाब, 7 लाख गाड़ियां पहुंची शिमला

Posted by :- Sandeep kumar

मैदानों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं. पहाड़ो पर पर्यटकों का जमावड़ा लग रहा है. खासकर वीकेंड पर काफी तादात पर पर्यटक राजधानी शिमला पहुच रहे है. मई महीने की बात करें तो शिमला में ही 7 लाख 80 हजार के करीब वाहन शिमला पहुचे हैं. पर्यटकों की आमद बढ़ने के बाद शिमला में जाम से भी जूझना पड़ रहा है. हालांकि इस बार पुलिस ने ट्रेफिक को लेकर मेगा प्लान तैयार किया है और शहर को 5 सेक्टर में बांटा है और ट्रेफिक के जवान जगह जगह तैनात किए गए है और 32 क्विक राइडर भी लगाए गए हैं. 

9:41 AM(17 दिन पहले)

अभिषेक बनर्जी के कथित अपमान के विरोध में सड़क पर उतरे तृणमूल कार्यकर्ता

Posted by :- Sandeep kumar

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ कथित दुर्व्यवहार और उन पर अंडे और जूते फेंके जाने की घटना के विरोध में हुगली के चुंचुड़ा में तृणमूल कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया.
चुंचुड़ा के पिपुलपाती मोड़ पर पूर्व तृणमूल विधायक असित मजूमदार ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ. 

9:17 AM(17 दिन पहले)

शाम तक दिल्ली में एक और बौछार! गर्मी के बीच आसमान से बरसेंगी राहत की बूंदें

Posted by :- Sandeep kumar

देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है. कई राज्यों में बारिश के बाद तेज गर्मी से राहत मिली है. उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मेघालय, तमिलनाडु और केरलम के कई इलाकों में बारिश हुई. बिहार के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश दर्ज की गई.

वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई है. जबकि राजस्थान में धूल भरी आंधी देखने को मिली.

अगर दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. शनिवार को राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि रविवार के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है.

8:45 AM(17 दिन पहले)

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और अमित शाह तक पहुंचेगी मुजफ्फरपुर की शाही लीची

Posted by :- Sandeep kumar

बिहार के मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची एक बार फिर देश के सर्वोच्च संवैधानिक और राजनीतिक पदों तक पहुंचने जा रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य माननीयों के लिए शनिवार को मुजफ्फरपुर से शाही लीची की विशेष खेप दिल्ली के लिए रवाना की गई.
 

8:19 AM(17 दिन पहले)

उत्तराखंड में आज आफत की बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. मौसम विभाग (IMD) ने आज 31 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ सहित 5 पहाड़ी जिलों में भारी ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. वहीं, राजधानी देहरादून में तेज आंधी-तूफान के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं और उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में भारी जलजमाव से लोग परेशान हैं. चारधाम रूट पर यमुनोत्री हाईवे ठप है और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी का दौर जारी है. आईएमडी के अनुसार मैदानी और पर्वतीय जिलों में 50km की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.