Advertisement
Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

क‍िसान तक Sasaram | May 30, 2026, 8:00 PM IST

देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी से अब राहत मिलने के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्रों में हीटवेव और गंभीर हीटवेव की स्थिति कमजोर पड़ने लगी है. हालांकि राजस्थान, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म हवाओं का असर अभी बना रह सकता है, लेकिन अगले दिन से इसमें भी उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है. दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत और उससे सटे पूर्वी राज्यों में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने के आसार हैं.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी से अब राहत मिलने के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्रों में हीटवेव और गंभीर हीटवेव की स्थिति कमजोर पड़ने लगी है. हालांकि राजस्थान, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म हवाओं का असर अभी बना रह सकता है, लेकिन अगले दिन से इसमें भी उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है. दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत और उससे सटे पूर्वी राज्यों में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने के आसार हैं. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

7:53 PM(18 दिन पहले)

हिमाचल के ज़्यादातर हिस्सों में ओले और बारिश, मौसम विभाग ने रविवार के लिए जारी किया अलर्ट

Posted by :- Prateek

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश और ओले गिरे, जिसके चलते मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में खराब मौसम की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है. शिमला मौसम विभाग ने 31 मई को किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर बाकी सभी ज़िलों में कुछ जगहों पर ओले, आंधी, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी दी है. साथ ही, 5 जून तक पूरे राज्य में बारिश का दौर जारी रहने का भी अनुमान लगाया है. मौसम विभाग के अनुसार, पंडोह में सबसे ज़्यादा 37.4 mm बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद ऊना (36.2 mm), नैना देवी (34.6 mm), गुलेर (25.8 mm), सुंदरनगर (26.9 mm), कांगड़ा (22.1 mm), जोत (15.4 mm), सराहन (15.3 mm) और देहरा गोपीपुर (15.2 mm) का नंबर आता है,

6:52 PM(18 दिन पहले)

दिल्ली के वयस्कों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का स्तर, सर्वे में हुआ खुलासा

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: छठे राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-6) के अनुसार, दिल्ली के उन वयस्कों का प्रतिशत, जिनका ब्लड शुगर लेवल ज़्यादा है या जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए दवा ले रहे हैं, 2019-21 और 2023-24 के बीच बढ़ गया है; जबकि हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) वाले लोगों का हिस्सा कम हुआ है. NFHS-6 के डेटा से पता चलता है कि 15 साल और उससे ज़्यादा उम्र की जिन महिलाओं का ब्लड शुगर लेवल ज़्यादा या बहुत ज़्यादा था, या जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए दवा ले रही थीं, उनका अनुपात 2019-21 (NFHS-5) के 12.2 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 19 प्रतिशत हो गया. पुरुषों में, यह आंकड़ा 14.1 प्रतिशत से बढ़कर 22.2 प्रतिशत हो गया. (पीटीआई)

6:18 PM(18 दिन पहले)

गेहूं खरीद की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन, हनुमानगढ़ में रेलवे ट्रैक जाम किया

Posted by :- Prateek

जयपुर: अधिकारियों ने बताया कि गेहूं खरीद की समय सीमा बढ़ाने और खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा कस्बे में सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारी करीब एक घंटे तक बीकानेर-हनुमानगढ़ रेलवे ट्रैक पर बैठे रहे, जिससे रेल यातायात बाधित हुआ. बाद में प्रशासन के समझाने-बुझाने पर वे ट्रैक खाली करके अपने प्रदर्शन स्थल पर लौट गए. किसान सुबह एक बैठक के लिए इकट्ठा हुए थे. अपने नेताओं की अपील पर वे सड़क पार करके करीब 50 मीटर दूर स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंचे, जहां उन्होंने धरना दिया. (PTI)

5:58 PM(18 दिन पहले)

दिल्‍ली को 1,000 क्यूसेक पानी देगा हरियाणा, दिल्ली CM ने दी जानकारी

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: हरियाणा सरकार ने 1,000 क्यूसेक पानी की सप्लाई का भरोसा दिया है, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा. गुप्ता ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के अधिकारियों के साथ पीने के पानी से जुड़ी चुनौतियों और पानी की सप्लाई की स्थिति पर एक विस्तृत समीक्षा बैठक की. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बात करने के बाद उन्होंने कहा, "पानी से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए, हरियाणा ने मुनक नहर के ज़रिए कम से कम 1,000 क्यूसेक पानी की सप्लाई बनाए रखने का भरोसा दिया है." (पीटीआई)

5:18 PM(18 दिन पहले)

केंद्र ने 1 जून से 31 अक्टूबर तक कपास के आयात पर सीमा शुल्क किया माफ

Posted by :- Sandeep kumar

केंद्र सरकार ने 1 जून, 2026 से शुरू होने वाली पांच महीने की अवधि के लिए कपास के आयात पर कस्टम ड्यूटी से छूट दी है. इस कदम का उद्देश्य घरेलू कपड़ा क्षेत्र के लिए कपास की उपलब्धता को बेहतर बनाना और निर्माताओं के लिए इनपुट लागत को कम करना है.
वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक अधिसूचना के माध्यम से इस निर्णय की जानकारी दी. यह अधिसूचना आयातित कपास को पूरी बेसिक कस्टम ड्यूटी के साथ-साथ इस वस्तु पर लगने वाले 'कृषि अवसंरचना और विकास उपकर' (Agriculture Infrastructure and Development Cess) से भी छूट प्रदान करती है. 

4:52 PM(18 दिन पहले)

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं ने बदला मौसम, कई इलाकों में जोरदार बारिश

Posted by :- Sandeep kumar

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली. तेज हवाओं और घने बादलों के कारण कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. कई क्षेत्रों में धूल भरी हवाएं भी देखने को मिलीं. 

4:35 PM(18 दिन पहले)

बिहार की लीची-आम लेकर बेटी से मिलने सिंगापुर पहुंचे लालू प्रसाद यादव

Posted by :- Sandeep kumar

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख Lalu Prasad Yadav अपनी बेटी Rohini Acharya से मिलने सिंगापुर पहुंचे. इस दौरान वे अपने साथ बिहार की प्रसिद्ध लीची, आम और अन्य मिठाइयां भी लेकर गए.

बता दें कि विधानसभा चुनाव में  मिली हार के बाद रोहिणी आचार्य सिंगापुर लौट गई थीं. इसके बाद लालू यादव पहली बार उनसे मिलने उनके सिंगापुर स्थित आवास पहुंचे हैं. सिंगापुर एयरपोर्ट पर रोहिणी आचार्य ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने इस मुलाकात का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है. साथ ही अपनी शादी की विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. 

3:33 PM(18 दिन पहले)

श्री गंगानगर में रेत का बवंडर, लगभग 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आया तूफान

Posted by :- Sandeep kumar

श्री गंगानगर : रेत के बवंडर ने दिन में की रात

लगभग 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आया रेत का बवंडर

30 मिनट तक चला रेत के बवंडर का तूफान

बवंडर के बाद कही तेज तो कही हल्की हुई बारिश

रेत के बवंडर और बारिश की वजह से तापमान में में आई 8डिग्री तक की गिरावट

2:11 PM(18 दिन पहले)

अरुणाचल के मंत्री ने केंद्र से सीड फंडिंग और जैविक खेती को बढ़ावा देने का किया आग्रह

Posted by :- Sandeep kumar

अधिकारियों ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश ने केंद्र सरकार से पूर्वोत्तर में कृषि और बागवानी क्षेत्र के लिए समर्थन बढ़ाने का आग्रह किया है, जिसमें समय पर बीज के लिए फंडिंग और जैविक खेती की पहलों के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है.

शुक्रवार को नई दिल्ली में 'खरीफ अभियान 2026 के लिए कृषि' विषय पर आयोजित दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेते हुए, राज्य मंत्री गैब्रियल डी वांगसू ने कहा कि खेती की उत्पादकता बढ़ाने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीज सबसे महत्वपूर्ण इनपुट बने हुए हैं.

1:39 PM(18 दिन पहले)

आंध्र प्रदेश में अगले दो दिनों तक लू और बारिश रहेगी जारी, IMD का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शनिवार को राज्य में मौसम की मिली-जुली स्थितियों की चेतावनी दी है. कुछ हिस्सों में जहाँ लू का प्रकोप जारी रहेगा, वहीं अगले दो दिनों में कई जिलों में बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है.

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने बताया कि शनिवार को 11 मंडलों में भीषण लू और 64 मंडलों में लू जैसी स्थितियाँ रहने की संभावना है, हालांकि रविवार से तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है. 

1:07 PM(18 दिन पहले)

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा "खेत बचाओ अभियान"

Posted by :- Sandeep kumar

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा "खेत बचाओ अभियान"

"खेत बचाओ अभियान" को गांव-गांव तक ले जाने की तैयारी, शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत से राज्य तक व्यापक समन्वय पर दिया जोर

कम खाद, सही खाद, सही सलाह: खेत बचाओ अभियान में संतुलित उर्वरक उपयोग होगा फोकस- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

मौसम, मिट्टी और बाजार के हिसाब से किसान को मिलेगी सीधी सलाह, खेत बचाओ अभियान बनेगा मार्गदर्शक- शिवराज सिंह चौहान

पंचायत, केवीके, आईसीएआर और राज्य सरकारें मिलकर चलाएंगी खेत बचाओ अभियान, योजनाओं का लाभ भी पहुंचेगा साथ-साथ- शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों से भागीदारी का करेंगे आग्रह, खेत बचाओ अभियान को मिलेगा राष्ट्रीय जनआंदोलन का रूप

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तैयारी के संबंध में दिल्ली में ली उच्चस्तरीय बैठक

11:42 AM(18 दिन पहले)

उत्तर प्रदेश में बिजली हुई महंगी, जून से 10% बढ़ा हुआ आएगा बिल

Posted by :- Sandeep kumar

बीते कुछ हफ्तों में दूध, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी आदि के दाम बढ़ने के बाद अब उत्तर प्रदेश के लोगों की जेब पर एक और बड़ा बोझ बढ़ गया है. यूपी में अब बिजली भी महंगी हो गई है. जिसके कारण अगले ही महीने से बढ़ा हुआ बिल देना होगा. यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली बिल में 10 फीसदी एक्स्ट्रा चार्ज लगाने का फैसला किया है.

10:45 AM(18 दिन पहले)

नेशनल खरीफ कॉन्फ्रेंस में पहली बार रात तक चला मंथन, खेतों में उतरेगा कृषि प्रगति का मिशन

Posted by :- Sandeep kumar

देश के इतिहास में पहली बार 22 राज्यों के कृषि मंत्री एक साथ एक मंच पर 

देश की कृषि और किसानों की जिंदगी बेहतर बनाने का लिया संकल्प

नेशनल खरीफ कॉन्फ्रेंस में पहली बार रात तक चला मंथन, खेतों में उतरेगा कृषि प्रगति का मिशन

राष्ट्रीय खरीफ कॉन्फ्रेंस में कृषि मंत्रियों का संकल्प: अपने खेतों में भी करेंगे प्राकृतिक खेती

कृषि अनुसंधान के प्रमुख केंद्र पूसा से समग्र कृषि विकास का संकल्प: ‘बड़ा पद नहीं, बड़ा संकल्प चाहिए’- शिवराज सिंह 

दो दिन हुआ गहन विमर्श, खेती के लिए नई दिशा: शिवराज सिंह की पहल पर कृषि आत्मनिर्भरता का रोडमैप

धरती बचाओ, देश बचाओ: पूसा सम्मेलन में राष्ट्रीय ‘खेत बचाओ अभियान’ का शिवराज सिंह ने किया आगाज़

केंद्र-राज्य-वैज्ञानिक एक मंच पर: खरीफ से पहले कृषि परिवर्तन का राष्ट्रीय खाका तैयार

10:10 AM(18 दिन पहले)

शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में करेंगे अहम बैठक, “खेत बचाओ अभियान” की तैयारी पर मंथन

Posted by :- Sandeep kumar

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, 1 जून से प्रारंभ हो रहे "खेत बचाओ अभियान" की तैयारी के लिए आज दिल्ली में बैठक लेंगे. प्रातः 9.30 बजे होने वाली बैठक में कृषि मंत्रालय और आईसीएआर के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे. 

9:44 AM(18 दिन पहले)

मौसम होने वाला है कूल-कूल, ओले भी गिरेंगे... दिल्ली-NCR को लेकर ये अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

भारत के कई इलाकों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लोग भीषण गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं. पंजाब के पठानकोट में सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई. दिल्ली‑एनसीआर में भी तापमान में कमी आई है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, 31 मई 2026 तक दिल्ली-एनसीआर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज बनी रहने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम का सबसे अधिक असर 30 मई को देखने को मिल सकता है, कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है.

8:54 AM(18 दिन पहले)

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बिहार की शान बनी शाही लीची, विजय सिन्हा ने केंद्रीय मंत्रियों को किया भेंट

Posted by :- Sandeep kumar

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और गुजरात के राज्यपाल देवव्रत आचार्य सहित विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री को राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, नईं दिल्ली में बिहार के गौरव शाही लीची भेंट की. 

8:31 AM(18 दिन पहले)

राजस्थान के धौलपुर में तेज गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली के साथ बरसे बादल

Posted by :- Sandeep kumar

राजस्थान के धौलपुर जिले में शुक्रवार की रात को बादलों की तेज गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली की धमक के साथ जम कर बदरा बरसे हैं. डेढ़ घंटे की हुई मूसलाधार बारिश से सड़के,गली मौहल्ले और कॉलोनियां जलमग्न हो गई.जिससे लोगो को आवागमन में खासी परेशानी का करना पड़ा. बारिश के दौरान बिजली गुल हो जाने से व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान जल्द बंद कर दिए. फिलहाल अभी भी रिमझिम का दौर जारी हैं और आसमान में बादल छाए हुए हैं. तेज बारिश से सड़कें दरिया जैसी नजर आने लगीं. नाली और नाले अवरुद्ध होने की वजह से लोगों के घरों में पानी ने प्रवेश कर गया हैं. 

8:08 AM(18 दिन पहले)

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में आंधी-बारिश का कहर, 7 लोगों की मौत

Posted by :- Sandeep kumar

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में शुक्रवार को तेज आंधी और भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई. घर गिरने, बिजली गिरने और करंट लगने जैसी घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई. तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए, सड़कें जलमग्न हो गईं और कोलकाता एयरपोर्ट व ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दक्षिण बंगाल में और तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.