Agriculture Live Blogदेश के कई राज्यों में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट के पास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. ओडिशा में कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि पश्चिम बंगाल, झारखंड और आसपास के इलाकों में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है. डीसा की सब्जी मंडी में एक कुत्ते ने अचानक लोगों और व्यापारियों पर हमला कर दिया, जिसमें चार से ज्यादा लोग घायल हो गए. घटना के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें कुत्ते को एक व्यक्ति के हाथ और पैर पर हमला करते देखा जा सकता है. हमले के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई. सभी घायलों को इलाज के लिए डीसा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. बता दें कि कुछ दिन पहले भी कुत्ते के काटने के बाद एक व्यक्ति रेबीज का शिकार हो गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. (इनपुट- परेश पढियार)
शिमला: लगातार हो रही बारिश के कारण, शिमला-कालका नैरो गेज रेलवे लाइन (जो UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज साइट है) पर चलने वाली दस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. यह कदम हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले में ट्रैक के एक हिस्से के आस-पास की मिट्टी बह जाने के बाद उठाया गया. अधिकारियों ने बताया कि कोटी और गुम्मन स्टेशनों के बीच मिट्टी खिसकने से ट्रैक का एक हिस्सा हवा में लटक गया, जिसके चलते रेलवे ने शनिवार रात को इस हिस्से पर 'टॉय ट्रेन' का संचालन रोक दिया. शिमला रेलवे स्टेशन के सुपरिटेंडेंट संजय गेवर ने बताया कि रविवार को कालका और शिमला के बीच 10 ट्रेनें रद्द कर दी गईं. सेवाओं को फिर से शुरू करने पर तभी विचार किया जाएगा जब ट्रैक सुरक्षित हो जाएगा और उसकी स्थिति का आकलन कर लिया जाएगा. (पीटीआई)
गरियाबंद में एक बार फिर बारिश का कहर देखने को मिल रहा है, नागाबुड़ा स्थित छमासी नाला उफान पर है, तेज बहाव के चलते कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है, उफनते नाले पर एक बार फिर लापरवाही की तस्वीरें सामने आई है, जान जोखिम में डालकर लोग नाला पार करने को मजबूर नजर आए, क्षेत्र में पिछले 12 घंटे से भी ज्यादा समय से रुक-रुककर बारिश जारी है.
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत रिकरिंग डिपॉज़िट (RD) की मैच्योरिटी की तारीख अभी 31 जुलाई, 2029 तय की गई है. हालांकि, काउंसिल ऑफ़ मिनिस्टर्स को यह अधिकार है कि वे योजना शुरू होने के दो साल बाद इसकी समीक्षा करके तारीख बदल सकें. एक दस्तावेज के अनुसार, यह तारीख अगले लोकसभा चुनाव वाले साल में आती है.
इसमें कहा गया है कि जिन आवेदकों के पास आधार कार्ड नहीं है, वे भी दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत रजिस्टर कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें आधार एनरोलमेंट स्लिप (अगर उपलब्ध हो) के साथ कोई दूसरा दस्तावेज, जैसे पैन कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस देना होगा.
महिला एवं बाल विकास विभाग उन लाभार्थियों के लिए आधार एनरोलमेंट की सुविधा देगा, जिन्हें अभी तक यह पहचान नंबर नहीं मिला है; यह काम विभाग के ज़िला कार्यालयों के ज़रिए किया जाएगा.
काठमांडू: (30 अगस्त) इलाके में भयानक अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के कुछ दिनों बाद, रविवार को भोटेकोशी नदी का जलस्तर फिर से बढ़ गया. इसके चलते नेपाल के अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित जिलों में खोज और बचाव कार्य में लगे कर्मियों को सतर्क रहने के लिए कहा है.
हिमालयी सीमावर्ती इलाके से दक्षिण की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी में बुधवार को अचानक आई बाढ़ के दौरान भारी मात्रा में पानी बहकर मध्य नेपाल की ओर आया था.
इस अचानक आई बाढ़ से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है और मरने वालों की संख्या बढ़कर लगभग 700 हो गई है.
लातेहार जिले के महुवाड़ाड प्रखंड के राज लडंडा दर्जनों गांव को जोड़ने वाला पूल तेज मूसलाधार बारिश के कारण पूल टूट गया है, जिस कारण दर्जनों गाँव के ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने लातेहार एसपी कुमार गौरव को सूचना दी. सूचना के बाद लातेहार एसपी कुमार गौरव ने महुआडांड़ थाना प्रभारी को निर्देश दिया निर्देश के बाद महुआडांड़ थाना प्रभारी टूटे पल स्थल पर पहुचकर ग्रामीणों पूल के पास न जाने की नाशिहत दी ताकि कोई घटना न घट सके.
ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर संगरूर डीसी कार्यालय पहुंचे किसान, अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी, दोनों रास्तों के बाहर लगाई गईं ट्रॉलियां.
किसानों ने ट्रॉलियों को ही बनाया अपना अस्थायी घर, लंबे समय तक धरना जारी रखने के लिए रहने और खाने-पीने का पूरा इंतजाम.
गर्मी से बचने के लिए पंखे और एसी तक लेकर पहुंचे किसान, ट्रॉलियों के अंदर आराम के लिए विशेष व्यवस्था की गई.
ट्रॉलियों में लगाए गए चारपाई, राशन और चूल्हे, किसानों ने धरना स्थल पर ही खाना बनाने और रहने की व्यवस्था की.
भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध किसानों की प्रमुख मांगों में शामिल, साथ ही किसान-मजदूरों की कर्ज माफी की मांग उठाई.
एमएसपी की कानूनी गारंटी और नई कृषि नीति लागू करने की मांग, भूमि अधिग्रहण समेत कुल 13 मांगों को लेकर किसान आंदोलन पर डटे.
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की अगुवाई में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन, संगरूर डीसी कार्यालय के बाहर किसानों ने संघर्ष तेज करने का ऐलान किया.
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है. भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जबकि नदी-नालों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है.
राजधानी देहरादून में भी बारिश के बाद हालात चुनौतीपूर्ण नजर आ रहे हैं. लगातार बारिश के चलते टपकेश्वर महादेव मंदिर से गुज़र रही तमसा नदी का जलस्तर बढ़ गया है और नदी उफान पर है. तेज बहाव के कारण आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ सकता है.
तमसा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने लोगों से नदी के आसपास जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है. अधिकारियों ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है.
यूपी के बाराबंकी में सरयू नदी एक बार फिर उफान की ओर बढ़ रही है. रामनगर तहसील के ग्राम केदारीपुर, बेलहरी और सरसंडा क्षेत्र में तेज कटान के चलते कई मकान और कई बीघा खेत नदी में समा गए हैं. लगातार हो रही कटान से ग्रामीण और किसान दहशत में हैं.
नेपाल पहले से भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है. अब भोटेकोशी नदी को लेकर नई चिंता सामने आई है. रसुवा जिला प्रशासन को नदी में पानी का बहाव बढ़ने की आवाज सुनाई दी है. राहत की बात यह है कि फिलहाल नदी किनारे के इलाकों में बड़ी बाढ़ का खतरा नहीं है. पानी का बहाव अब धीरे-धीरे कम हो रहा है. इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन ने रसुवा, नुवाकोट और धादिंग में नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today