Advertisement
Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

क‍िसान तक Aug 29, 2026, Updated Aug 29, 2026, 6:32 PM IST

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. बिहार और उत्तर प्रदेश में भी अगले तीन दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आए तेज जलप्रवाह और बाढ़ के बाद यूपी और बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है. गंडक नदी के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है. बता दें कि नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 587 हुई.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. बिहार और उत्तर प्रदेश में भी अगले तीन दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आए तेज जलप्रवाह और बाढ़ के बाद यूपी और बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है. गंडक नदी के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है. बता दें कि नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 587 हुई. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

6:29 PM(4 घंटे पहले)

सतना में आफत की बारिश, उफान पर नदियां मुख्य मार्ग से संपर्क टुटा

Posted by :- Sandeep kumar

सतना जिले में पिछले 16 घंटों से हो रही लगातार और मूसलाधार बारिश ने एक ओर जहां मौसम सुहाना कर दिया है, वहीं दूसरी ओर आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. चित्रकूट में मां मन्दाकनी अपने रोद्र रूप में है, जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. सतना प्रयागराज ट्रेन रुट भी प्रभावित है सतना,जेतवारा मानिकपुर स्टेशन में ट्रेने रोक दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण और मानसून ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से अगले पांच दिनों तक बारिश का यह दौर जारी रहने की संभावना है, जिसके चलते जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. 

5:32 PM(5 घंटे पहले)

बगहा में तेज बहाव से बही सड़क, जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे लोग

Posted by :- Sandeep kumar

बगहा के रामनगर प्रखंड के सुदूरवर्ती दोन क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ और तेज पानी के बहाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. दोन क्षेत्र को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क का एक हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया है. सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद इलाके के लोगों के सामने आवागमन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. 

4:58 PM(5 घंटे पहले)

तमिलनाडु के रामनाथपुरम में जंगली सूअर के हमले में 4 किसान घायल

Posted by :- Sandeep kumar

तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के कामुडी के पास थिम्मानाथपुरम में काम पर जा रहे चार किसानों पर करुवेलंगट्टू इलाके के एक जंगली सूअर ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
खेत में मौजूद किसानों पर जंगली सूअर के हमले से उन्हें चोटें आईं. घायल किसानों की पहचान सेल्वम मुथलागर और मारिश्वरन ससिवर्णम के तौर पर हुई है, साथ ही दो अन्य किसान भी घायल हुए हैं.
चारों घायल किसानों को पहले पेरुनाझी सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए अरुप्पुकोट्टई सरकारी अस्पताल भेज दिया गया. 

4:09 PM(6 घंटे पहले)

पीलीभीत में खेत में काम कर रहे किसान की बाघ के हमले में दर्दनाक मौत

Posted by :- Sandeep kumar

पीलीभीत के शारदा पार इलाके में बाघ के जानलेवा हमले में 65 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत से हड़कंप मच गया. इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. करीब 18 घंटे तक चले इस भारी प्रदर्शन के दौरान वन विभाग की लापरवाही को लेकर जमकर नाराजगी देखी गई और संपूर्णानगर रेंजर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई गई. मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा मुआवजे और कार्रवाई के ठोस आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. 

3:14 PM(7 घंटे पहले)

फरीदकोट में किसानों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किसानों को जबरन उठया

Posted by :- Sandeep kumar

पंजाब के जिला फरीदकोट में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की ओर से अपनी मांगों को लेकर शनिवार को पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के आवास का घेराव करने के प्रस्तावित कार्यक्रम रखा गया था. इसी के मद्देनजर फरीदकोट में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे. किसानों के फरीदकोट पहुंचने की सूचना के बाद जिले की सीमाओं समेत शहर और संधवां गांव में विशेष नाकाबंदी की गई. गौरतलब है कि किसान यूनियन की ओर से किसानों द्वारा लैंडमार्केट बैंक से लोन लेते समय जमा करवाए गए किसानों के चेक वापस ना करवाने समेत अन्य मांगों को लेकर पहले भी स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के आवास के सामने करीब एक सप्ताह तक धरना दिया गया था. बाद में पुलिस ने धरना समाप्त करवाया था। इसी के मदे नजर आज शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में किसान फरीदकोट पहुंचने लगे. 
 

1:35 PM(9 घंटे पहले)

मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक: घर से किसान को उठा ले गया तेंदुआ

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ठाकुरद्वारा क्षेत्र के बहापुर बलिया गांव में शुक्रवार रात एक और खौफनाक घटना सामने आई. गांव के किनारे बने घर में सो रहे करीब 40 वर्षीय किसान जगराज सिंह को तेंदुआ कथित तौर पर घर से उठाकर ले गया.

सुबह ग्रामीणों ने खेत में उनका शव पड़ा देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. 

11:49 AM(10 घंटे पहले)

शिवपुरी में उफनती पुलिया पार करना पड़ा महंगा, बाइक सहित नदी में बहा युवक

Posted by :- Sandeep kumar

शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं. रन्नौद थाना क्षेत्र में रन्नौद-मायापुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बनी पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है. इसी दौरान एक बाइक चालक ने उफनती पुलिया को पार करने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव में वह बाइक सहित नदी में बह गया.

11:11 AM(11 घंटे पहले)

ओडिशा ने कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 6 MoU पर किए हस्ताक्षर

Posted by :- Sandeep kumar

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को डिजिटल खेती, जलवायु परिवर्तन का सामना करने की क्षमता और किसानों की आजीविका को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग संगठनों के साथ छह MoU (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए.

कृषि और किसान सशक्तिकरण विभाग ने उप-मुख्यमंत्री के.वी. सिंह देव की मौजूदगी में डाक विभाग (ओडिशा सर्कल) के साथ एक MoU, ICRISAT (खेती से जुड़ा रिसर्च करने वाला एक अंतरराष्ट्रीय, गैर-लाभकारी संगठन) के साथ चार समझौते और MS स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन (MSSRF) के साथ एक और समझौता किया. 

10:32 AM(12 घंटे पहले)

गडचिरोली में पुल नहीं, गर्भवती महिला को बाढ़ में कांवड़ के सहारे ले जाना पड़ा अस्पताल

Posted by :- Sandeep kumar

रक्षाबंधन के दिन जब बहन की रक्षा का संकल्प लिया जा रहा था, वहीं गडचिरोली जिले के अति दुर्गम कोईंदुळ गांव में एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी. नालों पर पुल नहीं होने और बाढ़ के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी. ऐसे में ग्रामीणों ने गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर कांवड़ के सहारे बाढ़ का पानी पार कराया और नदी के दूसरी ओर पहुंचाया.

10:00 AM(12 घंटे पहले)

सूखे की मार से फसलें प्रभावित, धाराशिव सांसद ने सरकार से सर्वे कराने को कहा

Posted by :- Sandeep kumar

शिवसेना सांसद ओमप्रकाश राजेनिंबालकर ने महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि मराठवाड़ा इलाके में इस मॉनसून के दौरान कम बारिश की वजह से सूखी फसलों का सर्वे किया जाए और पात्र किसानों को आर्थिक मदद दी जाए. 

धाराशिव के सांसद ने 22 अगस्त को डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को एक पत्र भेजा और शुक्रवार शाम को इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया.