Agriculture Live Blogमौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. बिहार और उत्तर प्रदेश में भी अगले तीन दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आए तेज जलप्रवाह और बाढ़ के बाद यूपी और बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है. गंडक नदी के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है. बता दें कि नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 469 हुई. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
नेपाल में बाढ़ से हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं. रेड क्रॉस के एक अधिकारी के मुताबिक, कम से कम 93,000 लोग प्रभावित हुए हैं और उन्हें तत्काल मदद की जरूरत है. रेड क्रॉस ने दूसरी बार बाढ़ आने के खतरे को लेकर भी चिंता जताई है. अधिकारी ने कहा कि संभावित सेकेंडरी फ्लड को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है.
सुंदरम फास्टनर्स लिमिटेड (SFL) ने कृषि क्षेत्र के लिए 4-इंच के नए V4 सबमर्सिबल पंपों की रेंज के साथ सबमर्सिबल पंप बाजार में प्रवेश किया है. कंपनी ने इस पहल को फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है. शुरुआती चरण में यह परियोजना तमिलनाडु के तिरुनेलवेली, मदुरै, रामनाथपुरम और कन्याकुमारी जिलों में लागू की जाएगी. अगस्त 2026 में तिरुनेलवेली को इस पहल के पहले बाजार के रूप में चुना गया है. कंपनी के कार्यकारी निदेशक एस. वी. महेश ने कहा कि सबमर्सिबल पंप कारोबार में प्रवेश कंपनी के मौजूदा वाटर-पंप अनुभव को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है. इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण भारत और खासकर किसानों की पानी से जुड़ी जरूरतों को समझना है. पायलट प्रोजेक्ट के जरिए कंपनी ऐसा उत्पाद तैयार करना चाहती है, जो भरोसेमंद हो और बेहतर इंजीनियरिंग के साथ मजबूत सर्विस और सपोर्ट भी दे.
बागेश्वर जिले में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कपकोट क्षेत्र की कई सड़कों पर जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं, और कई हिस्सों में सड़कें पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं. खासकर भद्रतुंगा मार्ग अब पूरी तरह से टूट चुका है, जिससे ग्रामों के बीच संपर्क कट गया है. ग्रामीणों ने मलुवा और बोल्डर हटाकर सड़क खोलने के अस्थायी प्रयास तेज कर दिए हैं, प्रशासन की जेसीबी भी लगातार सड़क खोलने के प्रयास में लगी हुई है.
नेपाल में बाढ़ के बीच राहत और बचाव अभियान जारी है. रसुवा में नेपाली सेना ने अपर त्रिशूली हाइड्रोपावर की टनल में फंसे 350 मजदूरों और स्थानीय लोगों को बाहर निकाला है. इनमें कई भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं. तेज बहाव और खराब मौसम के बीच यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.
सेना के मुताबिक, टनल के अंदर अभी भी 100 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं. उन्हें भी सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी है. इस ऑपरेशन की कमान त्रिशूली स्थित नंबर-1 सेकेंड मूवमेंट टैक्टिकल हेडक्वार्टर के वारंट ऑफिसर भक्तजन बसनेट संभाल रहे हैं.
महाराष्ट्र के बीड जिले (विशेषकर आष्टी तालुका) में बारिश न होने के कारण सूखा का संकट गहरा गया है. खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह सूख चुकी हैं, जिससे किसानों के सामने आजीविका के साथ-साथ अपने मवेशियों को बचाने की गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है. स्थिति इतनी दयनीय है कि मवेशियों के लिए चारा खत्म होने की कगार पर है, जिससे आहत महिला किसानों के आंसू छलक पड़े हैं.
स्थानीय महिला किसान विमल शेल्के ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, 'घर में सिर्फ दो दिन का चारा बचा है. बेजुबान जानवर भूखे हमारी तरफ देखते हैं, तो खाना तक निगला नहीं जाता. सरकार लाडली बहना योजना के तहत 1500 रुपये देती है, लेकिन 80 रुपये किलो चीनी, 150 रुपये किलो मूंगफली और महंगे खाद्य तेल के इस दौर में 3,000 रुपये में भी राशन पूरा नहीं पड़ता. इस महंगाई में हम कैसे जिएं?"
UP मे महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे में लगातार 6 घंटे की मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. निकासी की सही व्यवस्था न होने से झांसी-मिर्जापुर हाईवे आधा किमी तक जलमग्न हो गया और 200 से अधिक दुकानों समेत घरों में पानी भर गया. रक्षाबंधन के त्यौहार पर कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और सर्राफा व्यापारियों का लाखों का सामान बर्बाद हो चुका है. बेबस व्यापारी भारी नुकसान के बाद अब मुआवजा और जल निकासी ठीक करने की गुहार लगा रहे हैं.
मॉनसून के मौसम में सांपों के बिलों में पानी भरने के कारण सांप अक्सर बाहर निकलकर खेतों और रिहायशी इलाकों की ओर पहुंच जाते हैं. हरियाणा के रेवाड़ी जिले में इस मॉनसून सीजन के दौरान सांप काटने के 75 मामले सामने आए हैं. राहत की बात यह है कि समय पर इलाज मिलने के कारण सभी मरीज सुरक्षित हैं. इनमें से अकेले अगस्त महीने में ही 26 मामले दर्ज किए गए हैं. नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के नोडल अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने और सांप के काटने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है.
28 अगस्त को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
सिख इतिहास और आस्था के संगम ‘रखड़ पुन्निया’ में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह
रक्षाबंधन पर पंजाब प्रवास के दौरान सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) और ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा बकाला साहिब में शीश नवाएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उमरा नंगल में 'किसान चौपाल' में किसानों से करेंगे सीधा संवाद
आज देशभर में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जा रहा है और इसी के साथ आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. राहत की बात तो यह है कि यह चंद्रग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, इसी कारण भारत में आज रक्षाबंधन का पर्व पूरी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है.
पंचांग के मुताबिक, हर साल रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार सावन पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त यानी कल सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 28 अगस्त यानी आज सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today