Agriculture Live Blogमौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. बिहार और उत्तर प्रदेश में भी अगले तीन दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आए तेज जलप्रवाह और बाढ़ के बाद यूपी और बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है. गंडक नदी के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है. बता दें कि नेपाल में आई बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 160 पहुंच गया है. 750 से अधिक लोग लापता हैं. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
नई दिल्ली: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को प्याज की बढ़ती कीमतों के लिए बिचौलियों को जिम्मेदार ठहराया और इस बात पर ज़ोर दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को उचित आमदनी मिले और ग्राहकों पर ऊंची कीमतों का असर न पड़े. जब राजधानी में प्याज की कीमतें 60 रुपये प्रति किलो बनी रहीं और सरकार ने बफर स्टॉक जारी किया, तो चौहान ने कृषि बाज़ार व्यवस्था में बिचौलियों की आलोचना की. मंत्री ने याद दिलाया कि कुछ महीने पहले केंद्र सरकार को दखल देना पड़ा था और महाराष्ट्र में किसानों से प्याज खरीदना पड़ा था, क्योंकि कीमतें गिरकर 7-8 रुपये प्रति किलो तक आ गई थीं, जो उत्पादन लागत को पूरा करने के लिए भी काफी नहीं थीं. (पीटीआई)
म.प्र. में ग्रीष्म मूंग खरीद रिकॉर्ड स्तर पर, 5.33 लाख टन से अधिक खरीदी; केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की समीक्षा
PM-AASHA के तहत म.प्र. के किसानों को बड़ा लाभ, मूंग खरीद स्वीकृत सीमा के भीतर पूरी- शिवराज सिंह चौहान
मूंग की खरीद के लिए पहले 4,54,580 मीट्रिक टन की स्वीकृति दी थी, किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त 84,492 मीट्रिक टन मात्रा भी स्वीकृत की- शिवराज सिंह
केंद्र से ग्रीष्म 2026 में म.प्र. की मूंग खरीद 5.39 लाख टन स्वीकृत, 5.33 लाख टन खरीदी
सभी इच्छुक पंजीकृत किसानों से मूंग की खरीद, MSP पर मिला उचित मूल्य- शिवराज सिंह
केंद्र–म.प्र. बैठक में मूंग खरीद और फसल बीमा मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
NAFED और NCCF के जरिए हुई मूंग खरीद, लाखों किसानों को मिला सीधा लाभ; शिवराज सिंह ने की सराहना
केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों के हित में खरीद, भुगतान और बीमा व्यवस्था को और मजबूत करेंगे- शिवराज सिंह
लातूर (महाराष्ट्र): पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह जिले में एक 45 वर्षीय किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. आरोप है कि उसे उन तीन लोगों ने परेशान किया था जिनसे उसने पैसे उधार लिए थे. उदगीर तहसील के हंदरगुली गांव के रहने वाले रामदास शिवाजी बोलेगावे का शव सुबह 6.30 बजे मोरातलवाड़ी जाने वाली सड़क के किनारे उनके खेत में आम के पेड़ से लटका हुआ मिला.
नई दिल्ली: गुरुवार को निवेशकों की तरफ़ से ज़्यादा दांव लगाए जाने के कारण फ़्यूचर्स ट्रेडिंग में ग्वार सीड की कीमतें 4 रुपये बढ़कर 6,250 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं. नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पर, सितंबर डिलीवरी के लिए ग्वार सीड कॉन्ट्रैक्ट्स 4 रुपये या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 6,250 रुपये प्रति क्विंटल हो गए, जिसमें ओपन इंटरेस्ट 36,770 लॉट रहा. बाज़ार के जानकारों का कहना है कि स्पॉट कीमतों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की तरफ़ से ज़्यादा दांव लगाए जाने से ग्वार सीड फ़्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स को सहारा मिला. (पीटीआई)
नेपाल में बाढ़ व प्राकृतिक आपदा के बीच उत्तर प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने मोर्चा संभाल लिया हैय नेपाल में फंसे यूपी के नागरिकों को सुरक्षित निकालने और उन्हें तत्काल राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने संसाधनों के साथ राहत-बचाव टीमों को सक्रिय किया है. राहत आयुक्त कार्यालय के कंट्रोल रूम से नेपाल सीमावर्ती जिलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
नई दिल्ली, 27 अगस्त: कांग्रेस ने गुरुवार को मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उसने त्योहारों के मौसम में चीनी की कीमतें बढ़ने से जमाखोरों और कालाबाज़ारी करने वालों को फ़ायदा पहुंचाने वाला 36,000 करोड़ रुपये का चीनी घोटाला होने दिया.
यहां एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए, कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सरकार को अप्रैल में ही चीनी की कमी के बारे में पता था, लेकिन वह चुपचाप बैठी रही और कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण चीनी की कीमतें 40 रुपये से बढ़कर 75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं.
नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आए तेज जलप्रवाह और बाढ़ के बाद यूपी और बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है. गंडक नदी के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है. बता दें कि नेपाल में आई बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 270 पहुंच गया है.
जयपुर, 27 अगस्त: मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि अगले हफ़्ते राजस्थान के ज़्यादातर हिस्सों में मॉनसून के कमज़ोर रहने और बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है.
विभाग ने बताया कि गुरुवार से राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में बारिश कम हो सकती है, हालांकि भरतपुर, कोटा और जयपुर डिवीजन में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
विभाग के अनुसार, शुक्रवार से और उसके बाद के हफ़्ते में राजस्थान के ज़्यादातर हिस्सों में बारिश कम होने और मॉनसून के कमज़ोर रहने की उम्मीद है.
नेपाल में बाढ़ को देखते हुए, बिहार के सीमावर्ती इलाकों - बगहा, वाल्मीकि नगर, बेतिया और मोतिहारी - में बाढ़ की स्थिति का जायज़ा लिया गया.
इस दौरान, संभावित असर, ज़रूरी एहतियाती उपायों, सुरक्षा और राहत-बचाव कार्यों से जुड़ी प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ सभी ज़रूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए.
बाढ़ प्रभावित इलाकों में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और हर संभव मदद पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

लखनऊ, 26 अगस्त: उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. प्रशासन ने संदिग्ध क्वालिटी वाले या अस्वच्छ परिस्थितियों में ले जाए जा रहे कई क्विंटल खाने को नष्ट कर दिया है.
सरकार ने एक बयान में कहा कि प्रवर्तन टीमों ने 25-26 अगस्त की रात एक विशेष अभियान चलाया और सभी ज़िलों में टोल प्लाज़ा, हाईवे और जोड़ने वाली सड़कों पर खाने से लदे वाहनों की सघन जांच की.
रायपुर के एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में एक और पेपर लीक; पुलिस जांच की मांग
अधिकारियों ने बताया कि रायपुर स्थित सरकारी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) ने BSc एग्रीकल्चर के एक और प्रश्न पत्र के कथित लीक मामले में पुलिस जांच की मांग की है.
इससे पहले, BSc एग्रीकल्चर के दो विषयों की परीक्षाएं उनके प्रश्न पत्र कथित तौर पर लीक होने के बाद रद्द कर दी गई थीं.
ताज़ा मामले में, 19 अगस्त को 28 एग्रीकल्चर कॉलेजों में आयोजित APB-5121 (जेनेटिक्स के मूल सिद्धांत) परीक्षा का प्रश्न पत्र कथित तौर पर लीक हो गया था.
नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आए तेज जलप्रवाह और बाढ़ के बाद यूपी और बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है. गंडक नदी के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है. बता दें कि नेपाल में आई बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 175 पहुंच गया है. 750 से अधिक लोग लापता हैं.
नेपाल में फ्लश फ्लड से अरबों की तबाही का अनुमान है. मकान-दुकान गाड़ियां और पुल से लेकर पन बिजली संयंत्र तक बह गए हैं. ऐसे में भारत का तराई क्षेत्र भी अलर्ट मोड पर आ गया है. बिहार के साथ ही पूर्वी यूपी के गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है. जिला प्रशासन में आमजन के साथ ग्रामीणों को भी सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिए हैं. गोरखपुर के जिला अधिकारी और भारत नेपाल मैत्री संघ के अध्यक्ष का अनुमान है कि गोरखपुर के राप्ती और घाघरा नदी में पानी कम होने की वजह से गोरखपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में फ्लड का असर कम देखने को मिलेगा. इसके बावजूद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम अलर्ट मोड पर है. कुशीनगर में बाढ़ के खतरे को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को रवाना किया गया है.
निवाड़ी में तेज बारिश ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी. सिविल लाइन क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण एसडीओपी कार्यालय और आवास सहित कई सरकारी कार्यालय और अधिकारियों के आवास जलमग्न हो गए. सूत्रों की माने तो कार्यालय के अंदर कंप्यूटर, फाइलें और जरूरी दस्तावेज भी भीग गये. पानी निकालने के लिए दो टुल्लू पंप दिनभर चलाने पड़े, लेकिन जलभराव की समस्या बनी रही.
नेपाल के कई इलाकों में भारी बारिश, झिंगराना और डोटी में 97.6 मिमी बरसा पानी
हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है. इस सत्र में कई मुद्दों पर चर्चा होगी.
RLD के प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भाषा की मर्यादा और शुचिता को बनाए रखना चाहिए.
आपने ना सिर्फ चौधरी परिवार का अपमान किया, आपने पूरे किसान बिरादरी का अपमान करने का काम किया.
आपने जिस तरीके से एक पूरी कौम को कटघरे में खड़ा करवाया, वो दिखाता है कि आपकी राजनीतिक मंशा कितने निचले स्तर पर उतर चुकी है.
जिस चौधरी परिवार ने आपके परिवार को राजनीति सिखाई, उस चौधरी परिवार को आप अपमानित करके खुद जनता के बीच में जाकर वोट मांगना चाहते हैं?
आज आपकी 6 सितंबर को जो सहारनपुर में रैली प्रस्तावित थी, आपको वो कैंसिल करनी पड़ी. उसका मुख्य कारण 36 बिरादरी का विरोध है. जिस तरीके से आपने चौधरी परिवार का अपमान किया, वो पूरी तरीके से जनता को नागवार महसूस हुआ और जनता ने ये निर्णय लिया है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता वोट मांगने आएंगे तो उनको जवाब दिया जाएगा,
लोकतंत्र के अंदर जनता की ही ताकत है और जनता की ताकत ये पूरी तरीके से दिखाती है कि राजनीति में शुचिता बनी रहनी चाहिए.
क्योंकि जब आप जनता के बीच में जाएंगे तो जनता जवाब मांगेगी कि आप पूरी की पूरी कौम का अपमान कैसे कर सकते हैं? पूरी की पूरी बिरादरी का अपमान कैसे कर सकते हैं? आज 36 बिरादरी एकजुट हो चुकी है समाजवादी पार्टी को 2027 में करारा जवाब देने के लिए.
नेपाल में अब तक कुल 163 शव बरामद किए जा चुके हैं. इनमें सबसे ज्यादा चितवन से 64 शव मिले हैं.
जिलेवार आंकड़ा:
* चितवन: 64
* धादिंग: 27
* नवलपरासी पूर्व: 26
* गोरखा: 20
* नुवाकोट: 12
* तनहु: 9
* रसुवा: 3
* नवलपरासी पश्चिम: 2
26 अगस्त 2026 को तिब्बत क्षेत्र में ग्लेशियर झील फटने (GLOF) की घटना हुई. इसके कारण गंडक नदी के आसपास के जिलों में अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई गई है.
इस संभावित फ्लैश फ्लड से निपटने की तैयारियों को लेकर बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई. बैठक में अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए.
बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह और आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे.
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से भारी तबाही देखने को मिली है. नेपाल में आए इस विनाशकारी फ्लैश फ्लड में करीब 160 लोगों की मौत हो चुकी है और 750 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं. बाढ़ के कारण कई क्षेत्रों का परिवहन और संपर्क ढांचा भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 35 पुल और 45 सस्पेंशन ब्रिज बह गए हैं, जिससे कई इलाकों का संपर्क बाधित हो गया है.

Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today