Advertisement
Agriculture News Live Updates: दूध से कमाई का नया मॉडल! UP के 75 जिलों में महिलाओं को जोड़ने की तैयारी

Agriculture News Live Updates: दूध से कमाई का नया मॉडल! UP के 75 जिलों में महिलाओं को जोड़ने की तैयारी

क‍िसान तक Sep 11, 2026, Updated Sep 11, 2026, 12:52 PM IST

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों तक पूर्वी भारत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं 11 से 14 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश-यानम और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश में 13 और 14 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों तक पूर्वी भारत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं 11 से 14 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश-यानम और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश में 13 और 14 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

12:51 PM(5 घंटे में)

दूध से कमाई का नया मॉडल! UP के 75 जिलों में महिलाओं को जोड़ने की तैयारी

Posted by :- Sandeep kumar

लखनऊ ग्रामीण महिलाओं को दुग्ध उत्पादन और दुग्ध व्यवसाय से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी तेज

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने खाद्य प्रसंस्करण विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की संयुक्त बैठक में दिए निर्देश

दुग्ध योजना को प्रदेश के सभी 75 जनपदों के गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्देश

महिलाओं के साथ किसानों और युवाओं को भी दुग्ध उत्पादन से जोड़ने पर जोर

वर्तमान में 42 जनपदों के 7,220 गांवों में 3.94 लाख महिला सदस्य दुग्ध उत्पादन से जुड़ी हैं

इन महिला सदस्यों के माध्यम से प्रतिदिन करीब 10.77 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है

दुग्ध उत्पादन से जुड़ी 72,669 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं

दुग्ध क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों का कुल कारोबार करीब ₹5,839 करोड़, जबकि शुद्ध लाभ ₹133 करोड़ रहा

5 बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के जरिए 7 जिलों के 1,440 गांवों में 95,100 सदस्य जुड़े, प्रतिदिन 2.50 लाख लीटर दूध का उत्पादन

11:27 AM(4 घंटे में)

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर चिरबासा में टूटी पहाड़ी, फिलहाल यात्रा बंद

Posted by :- Sandeep kumar

केदारनाथ धाम की यात्रा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. कल रात हुई बारिश के चलते चिरबासा के पास पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग बंद हो गया है. मार्ग पर मलबा आने के बाद यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई है. 

10:41 AM(3 घंटे में)

नवगछिया में कोसी के दबाव से रेलवे लाइन बांध टूटा, कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

Posted by :- Sandeep kumar

नवगछिया जिले के रंगरा चौक प्रखंड के बनिया इलाके में कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के तेज दबाव के कारण रेलवे लाइन बांध का करीब 15 मीटर हिस्सा टूट गया. बांध टूटते ही तेज रफ्तार से बाढ़ का पानी गांवों की ओर बहने लगा, जिससे आसपास के कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है और ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है. 
बताया जा रहा है कि रात में तेज आंधी और बारिश के बाद कोसी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हुई. बाढ़ के बढ़ते दबाव के बीच रेलवे लाइन बांध पर दबाव बढ़ता गया और करीब 15 मीटर हिस्सा अचानक टूट गया. इसके बाद टूटे हिस्से से पानी तेज रफ्तार से गांवों की ओर जाने लगा. 

9:52 AM(2 घंटे में)

गोंडा में बाढ़ के साथ मगरमच्छों का आतंक, 12 गांव की 23 हजार की आबादी प्रभावित

Posted by :- Sandeep kumar

गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान से 49 सेमी ऊपर बह कर अब उतरने लगी है. अब नदी खतरे के निशान से 32 सेमी ऊपर बहने लगी है, जिससे गोंडा जिले के तरबगंज और करनैलगंज तहसील के 12 गांव ऐली परसौली,गढ़ी, परास पट्टी मझवार बहादुरपुर,जबरनगर ,नकहरा गांव बाढ़ ग्रस्त हो गए है, जिनकी 35 सौ से अधिक परिवारों के करीब 23 हजार की आबादी बाढ़ से जूझ रही है. गांवों के चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई पड़ रहा है. 

9:11 AM(2 घंटे में)

DILRMP 3.0 लॉन्च, ₹565.5 करोड़ के बजट से डिजिटल होंगे जमीन के रिकॉर्ड

Posted by :- Sandeep kumar

सरकार ने 'डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइज़ेशन प्रोग्राम' (DILRMP 3.0) के तीसरे चरण के लिए ऑपरेशनल गाइडलाइंस जारी की हैं. 2026-31 के लिए 565.5 करोड़ रुपये के बजट वाले इस प्रोग्राम का मकसद GIS-बेस्ड डिजिटल फ्रेमवर्क के ज़रिए जमीन के रिकॉर्ड, नक्शों, रजिस्ट्रेशन और उससे जुड़े डेटा को एक साथ जोड़ना है.

गुरुवार को इन गाइडलाइंस को जारी करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह प्रोग्राम सिर्फ़ अलग-अलग रिकॉर्ड्स को डिजिटल बनाने से आगे बढ़कर एक इंटीग्रेटेड लैंड मैनेजमेंट सिस्टम (ज़मीन के प्रबंधन का एकीकृत सिस्टम) की ओर बढ़ेगा. 

चौहान ने कहा, "ज़मीन सिर्फ़ मिट्टी का टुकड़ा नहीं है; यह हमारे किसानों का गौरव, हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद और आने वाली पीढ़ियों की पहचान है."

8:46 AM(एक घंटा में)

दिल्ली में आज से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, नेताओं के स्वागत में PM मोदी ने दिया खास वेलकम मैसेज

Posted by :- Sandeep kumar

दिल्ली में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से 13 सितंबर तक भारत मंडपम में हो रहा है. 

इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि अगले कुछ दिनों में दुनियाभर के नेता BRICS Summit के लिए जुटेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि सम्मेलन में विश्व कल्याण की भावना के साथ विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी.

पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक के जरिए अच्छे लोगों की संगति और उनके साथ संवाद व मित्रता का संदेश भी दिया.

श्लोक का भावार्थ है कि अच्छे लोगों के साथ ही चलना चाहिए और उनकी संगति करनी चाहिए. सज्जनों के साथ संवाद और मित्रता करनी चाहिए, जबकि बुरे लोगों के साथ किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहिए.

8:20 AM(एक घंटा में)

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में भूकंप के झटके, 3.0 रही तीव्रता

Posted by :- Sandeep kumar

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में आज सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक यह भूकंप सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर आया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 मापी गई, जिसे मामूली श्रेणी में रखा जाता है. फिलहाल किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है.