Advertisement
Agriculture News Live Updates: MLA ने महाराष्ट्र सरकार से लातूर में सूखा घोषित करने की अपील की

Agriculture News Live Updates: MLA ने महाराष्ट्र सरकार से लातूर में सूखा घोषित करने की अपील की

क‍िसान तक Sep 10, 2026, Updated Sep 10, 2026, 12:52 PM IST

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों तक पूर्वी भारत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं 11 से 14 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश-यानम और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश में 13 और 14 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों तक पूर्वी भारत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं 11 से 14 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश-यानम और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश में 13 और 14 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

1:20 PM(5 घंटे में)

फरीदकोट में किसान पंचायत से पहले पुलिस एक्शन, हिरासत में लिए गए डल्लेवाल

Posted by :- Sandeep kumar

पंजाब में किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए बुलाई गई किसान पंचायत से पहले पुलिस और किसान संगठनों के बीच टकराव की स्थिति देखने को मिली. बुधवार को फरीदकोट में आयोजित भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) की किसान पंचायत से पहले यूनियन के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया. इसके बाद किसान संगठनों ने राज्य सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने के आरोप लगाए हैं.

12:51 PM(5 घंटे में)

MLA ने महाराष्ट्र सरकार से लातूर में सूखा घोषित करने की अपील की

Posted by :- Sandeep kumar

लातूर ज़िले के एक स्थानीय BJP MLA और अन्य नेताओं ने महाराष्ट्र सरकार से लातूर ज़िले और मराठवाड़ा के अन्य इलाकों में सूखा घोषित करने की अपील की है. उन्होंने कम बारिश और पीने के पानी और मवेशियों के चारे को लेकर चिंता जताई है.

लातूर ग्रामीण के MLA रमेश कराड ने बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक ज्ञापन सौंपा. इसमें उन्होंने सूखा घोषित करने और लंबे समय से चल रहे सूखे से प्रभावित किसानों के लिए तुरंत राहत उपाय करने की मांग की. 

12:10 PM(4 घंटे में)

पैकेज्ड फूड पर चेतावनियों में देरी से SC नाराज, FSSAI को लगाई फटकार

Posted by :- Sandeep kumar

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर एफएसएसएआई से नाराजगी जताई है. कोर्ट ने पूछा है कि पैकेजिंग पर चेतावनी में देरी क्यों हो रही है. अदालत ने इस मामले में और जानकारी मांगी है. साथ ही यह भी पूछा गया कि नमक और सोडियम की मात्रा को लेकर चेतावनी को लेकर क्या फैसला हुआ है.

10:38 AM(3 घंटे में)

बिहार में बाढ़ से 14 जिलों में 40 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित

Posted by :- Sandeep kumar

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बिहार के 14 ज़िलों में 40 लाख से ज़्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और कई जगहों पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

आपदा प्रबंधन विभाग (DMD) के अनुसार, पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ से 84 ब्लॉक की 517 ग्राम पंचायतों में लगभग 41.45 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. 

9:49 AM(2 घंटे में)

उत्तराखंड में जबरदस्त बारिश 10 से 14 तारीख तक आसमान से बरसेंगे बादल

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तराखंड में बारिश से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है,10 सितंबर से एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और गरज चमक का दौर जारी रह सकता है... मौसम विभाग के मुताबिक, 10 सितंबर को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कही कहीं भारी से भारी बारिश की संभावना है... वही प्रदेश के सभी जिलों में गरज चमक के साथ तेज से अति तेज बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है....

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 सितंबर को भी देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है वही प्रदेशभर में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावनाएं है ...ऐसे में आसमानी आफत को देखते हुए पहाड़ी इलाकों में रहने वालों और सफर करने वालों को मौसम को लेकर खास सावधानी बरतने की जरूरत है...

9:00 AM(एक घंटा में)

65 साल के बुजुर्ग की पीठ पर सवार होकर नाला पार करते दिखे पटवारी, वीडियो वायरल

Posted by :- Sandeep kumar

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. करीब 45 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पटवारी नाला पार करने के लिए करीब 65 साल के बुजुर्ग की पीठ पर सवार दिखाई दे रहे हैं. 

दरअसल, विंध्य क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है. प्रशासन की ओर से राजस्व अधिकारियों को फसल नुकसान का आकलन करने के लिए गांव-गांव भेजा जा रहा है. इसी दौरान सीधी जिले की माटा ग्राम पंचायत के हल्का पटवारी नीलेश नामदेव भी फसल नुकसान का जायजा लेने जा रहे थे. 

8:13 AM(23 मिनट में)

मॉनसून की विदाई में देरी! 15 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

सितंबर का दूसरा हफ्ता चल रहा है, लेकिन मॉनसून अभी विदाई के मूड में नहीं है. देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर एक बार फिर तेज होता दिख रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश और बिहार में जहां कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा है, वहीं मध्य प्रदेश में कई जगह बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. पहाड़ी राज्यों में भी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है.