Advertisement
Agriculture News Live Updates: CM फडणवीस ने नवी मुंबई में 50 साल पुरानी APMC मार्केट के रीडेवलपमेंट का किया ऐलान

Agriculture News Live Updates: CM फडणवीस ने नवी मुंबई में 50 साल पुरानी APMC मार्केट के रीडेवलपमेंट का किया ऐलान

क‍िसान तक Sep 25, 2026, Updated Sep 25, 2026, 2:21 PM IST

उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर बना डीप डिप्रेशन 24 सितंबर की सुबह उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर सक्रिय था. इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होकर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है. जिसके चलते दक्षिण आंतरिक ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और बेहद भारी बारिश होने की आशंका है. मौसम विभाग ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में फ्लैश फ्लड का कम से मध्यम जोखिम भी बताया है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर बना डीप डिप्रेशन 24 सितंबर की सुबह उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर सक्रिय था. इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होकर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है. जिसके चलते दक्षिण आंतरिक ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और बेहद भारी बारिश होने की आशंका है. मौसम विभाग ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में फ्लैश फ्लड का कम से मध्यम जोखिम भी बताया है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

2:20 PM(5 घंटे में)

CM फडणवीस ने नवी मुंबई में 50 साल पुरानी APMC मार्केट के रीडेवलपमेंट का किया ऐलान

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि मथाडी कानून का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्होंने नवी मुंबई में 50 साल पुरानी एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी (APMC) मार्केट के रीडेवलपमेंट (पुनर्विकास) का ऐलान किया.

पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए मथाडी नेताओं के साथ बातचीत की जाएगी और इस बात पर जोर दिया कि मथाडी वर्कर्स एक्ट ने संगठित मजदूरों को सम्मान दिलाया है.

उन्होंने कहा, "कुछ लोगों ने अपनी जेबें भरने के लिए इस कानून का इस्तेमाल किया है। हम मथाडी नेताओं से बातचीत के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे."

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार मथाडी मजदूरों से जुड़े सभी मुद्दों, जैसे उन्हें घर देना और उनके कल्याण के लिए कई फैसले लेने, को लेकर सकारात्मक है और बताया कि मजदूरों को 2,850 घर देने के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है.

1:52 PM(4 घंटे में)

लखनऊ से रांची तक बारिश-आंधी का कहर, IMD का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

मौसम की मार से परेशान लोगों को अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है. एक तरफ लखनऊ में तेज बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया, तो दूसरी तरफ रांची में बारिश के साथ तेज हवाओं ने पेड़ उखाड़ दिए और गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया. अब मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के पास बना डीप डिप्रेशन उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है. यह कमजोर होकर 26 सितंबर की दोपहर तक पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों तक पहुंच सकता है. इसके बाद सिस्टम का बचा हुआ लो-प्रेशर एरिया उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ेगा. इसके असर से पूर्वी यूपी, बिहार और पश्चिमी यूपी में बारिश बढ़ने की संभावना है.

12:42 PM(3 घंटे में)

बगहा में 24 घंटे से लगातार तेज बारिश, जनजीवन प्रभावित; निचले इलाकों में बढ़ी परेशानी

Posted by :- Sandeep kumar

बगहा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. इलाके में पिछले करीब 24 घंटे से लगातार तेज बारिश हो रही है. रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लगातार बारिश के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ है.

बारिश का असर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दिखाई दे रहा है. लगातार पानी बरसने से निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनने लगी है. कई जगहों पर सड़कें कीचड़ और पानी से भर गई हैं, जिससे पैदल चलने के साथ-साथ दोपहिया और छोटे वाहनों से आवाजाही भी मुश्किल हो रही है. 

12:09 PM(3 घंटे में)

10 बैल खरीदकर लौट रहे थे आदिवासी किसान, रास्ते में गौसेवकों ने रोककर करा दी FIR

Posted by :- Sandeep kumar

मध्य प्रदेश के गुना में पशुओं से भरे दो वाहनों को गौसेवकों द्वारा रोकने का मामला सामने आया है. बताया गया कि अलीराजपुर के आदिवासी किसान गुना के छिकारी गांव से खेती के लिए बैल लेने पहुंचे थे. दोनों वाहनों में कुल 10 बैल ले जाए जा रहे थे. गौसेवकों को सूचना मिली थी कि पशुओं को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है. इसके बाद उन्होंने दोनों वाहनों को रोक लिया और कैंट पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया.

11:36 AM(2 घंटे में)

रायपुर में लगातार भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव

Posted by :- Sandeep kumar

रायपुर, छत्तीसगढ़: लगातार भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया.

10:50 AM(एक घंटा में)

समस्तीपुर में लगातार हो रही बारिश से गिरा बरगद का पेड़, दो छात्रा की दबकर हुई मौत

Posted by :- Sandeep kumar

बिहार के समस्तीपुर में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण स्कूल परिसर में बरगद का पेड़ गिरने से दो छात्रा की मौत हो गई. वहीं, एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है.जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. बता से की सुबह से ही लगातार बारिश ही रही थी इस बीच विभूतिपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चकविदुलिया में गुरुवार को मध्यान्ह भोजन करने के बाद कुछ स्कूली छात्रा चापाकल पर पानी पीने गई थी. इस बीच अचानक इन छात्राओं के ऊपर बरगद का पेड़ गिर पड़ा जिसमे तीन छात्रा इस पेड़ के नीचे दब गई.पेड़ गिरने की आवाज सुनकर स्कूल के शिक्षक दौड़ पड़े. लेकिन इतना विशालकाय था कि उसे हटा पाना मुश्किल था. किसी तरह पेड़ को काटकर हटाया गया तो तो उसमें दो छात्रा की दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी.

10:16 AM(एक घंटा में)

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब का असर, बस्तर में बारिश से हाल बेहाल

Posted by :- Sandeep kumar

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में लगातार तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है. बस्तर संभाग में भी लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है.

जगदलपुर शहर में बारिश का असर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है. शहर की कई सड़कें पानी से लबालब हैं और जगह-जगह सड़कें समंदर जैसी नजर आ रही हैं. निचले इलाकों में पानी भरने के साथ कई जगहों पर घरों में भी पानी घुस गया है.

9:26 AM(4 मिनट में)

जैसलमेर और बाड़मेर में सितंबर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, 43 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Posted by :- Sandeep kumar

सितंबर महीना खत्म होने जा रहा रहा है और अक्टूबर का आगमन होने जा रहा है, लेकिन ठंड की आहट तो दूर राजस्थान के रेगिस्तानी जिले जैसलमेर और बाड़मेर के  इलाकों में प्रचंड गर्मी की एक बार फिर वापसी हो गयी है, आसमान से आग बरस रही है. 

रेगिस्तानी जिले जैसलमेर और बाड़मेर में सितंबर के महीने में इन दिनों मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है. गुरुवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया है, जो राजस्थान में सबसे ज्यादा है,

आमजन इस बेमौसम की गर्मी से बेहाल हैं. यहां मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है, जहां इस दौर में गुलाबी ठंड दस्तक देती है, वहीं लोग गर्मी से बेहाल हैं. 

8:49 AM(33 मिनट पहले)

सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, कई घर और सरकारी क्वार्टर बहे

Posted by :- Sandeep kumar

सिक्किम के पश्चिमी जिले के रिंबी गांव में लगातार बारिश के बाद देर रात बड़ा भूस्खलन हुआ. युक्सोम-ताशीडिंग विधानसभा क्षेत्र में हुए इस भूस्खलन से कई घर, सरकारी क्वार्टर और दूसरी संपत्तियां बह गईं. भूस्खलन से इलाके में काफी नुकसान हुआ है. हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

8:24 AM(एक घंटा पहले)

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन, UP-बिहार समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव (Deep Depression) के असर से पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर तेज हो सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ समेत कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.