Agriculture Live Blogउत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश, राजस्थान तक 12 राज्यों में सर्दी के साथ बारिश का भी अलर्ट है. आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने रविवार को कावेरी डेल्टा में पानी का स्तर कम होने और उससे फसलों पर पड़ रहे असर को लेकर मुख्यमंत्री विजय और TVK सरकार की कड़ी आलोचना की.
CM विजय को "डमी CM" बताते हुए, उदयनिधि स्टालिन ने किसानों के लिए सूखा राहत की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि मेट्टूर बांध को समय पर नहीं खोला गया, जिसकी वजह से डेल्टा में फसलें बर्बाद हो गईं.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार अपनी 'जलयुक्त शिवार 3.0' योजना में खेतों में वृक्षारोपण को शामिल करेगी. उन्होंने मिट्टी के संरक्षण और भूजल पुनर्भरण (ग्राउंडवाटर रिचार्ज) में पेड़ों के महत्व पर जोर दिया.
फडणवीस ने यह बात मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' कार्यक्रम में सद्गुरु के साथ बातचीत के दौरान कही.
यूपी के वाराणसी में नकली दवाओं की बरामदगी से शुरू हुई जांच हिमाचल प्रदेश के सोलन और बद्दी तक पहुंच गई. यूपीएफएसडीए और एसटीएफ की कार्रवाई में दो बिना लाइसेंस चल रही दवा बनाने वाली यूनिट्स का खुलासा हुआ है. मशीनरी, कच्चा माल और तैयार दवाएं जब्त की गई हैं.
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश, राजस्थान तक 12 राज्यों में सर्दी के साथ बारिश का भी अलर्ट है. आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। लोगों से इस दौरान सावधानी बरतने के लिए कहा गया है.
सर्दियों की आमद के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आबो-हवा में काफी सुधार देखने को मिला है. रविवार (22 नवंबर 2026) सुबह दिल्ली के कई इलाकों में AQI 150 से भी नीचे दर्ज किया गया, जो लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today