Agriculture Live Blogबंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ तेजी से ताकतवर हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, यह आज गंभीर चक्रवाती तूफान (Severe Cyclonic Storm) में तब्दील हो सकता है. इसके बाद 19 नवंबर की शाम तक इसके अति गंभीर चक्रवाती तूफान (Very Severe Cyclonic Storm) बनने की आशंका है. तूफान 20 नवंबर को दोपहर के आसपास नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश और यानम तट से टकरा सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों के साथ 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
* अखिलेश यादव ने गोरखपुर से बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में किसान परेशान हैं, नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है.
* किसान की खुशहाली, नौजवानों को रोजगार और सरकार में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई समाजवादी पार्टी का सबसे बड़ा मुद्दा होगा.
* अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों को धोखा दिया है. गोरखपुर समेत प्रदेश के किसानों को खाद और डीएपी तक नहीं मिल पा रही है.
* उन्होंने कहा कि बिजली महंगी हो गई है, पेट्रोल-डीजल समेत रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं और आम जनता महंगाई से परेशान है.
* अखिलेश ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है. बच्चों को रोजगार और नौकरी चाहिए, केवल टैबलेट देने से उनका भविष्य नहीं बनेगा.
* उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने युवाओं को बेहतर कंपनियों के लैपटॉप दिए थे, जो आज भी इस्तेमाल हो रहे हैं.
* अखिलेश ने कहा कि आने वाले समय में एआई, रोबोटिक्स, मेडिकल, इंडस्ट्री, मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में युवाओं को तैयार करने के लिए आधुनिक शिक्षा दी जाएगी.
* उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है और सरकारी अस्पतालों की हालत इतनी खराब हो गई है कि अस्पतालों को खुद इलाज की जरूरत है.
* अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गरीबों का सीधा इलाज कराया जाएगा, जांच मुफ्त होगी और एंबुलेंस की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा.
केरलम के अलप्पुझा जिले में बर्ड फ्लू से हड़कंप मच गया है. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कार्रवाई की है. प्रभावित इलाकों में 18,600 से ज्यादा पक्षियों को मारा गया और 28,040 अंडे नष्ट किए गए. इसके साथ ही 10 किलोमीटर तक निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है और पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई गई है.
तिरुवनंतपुरम: (19 नवंबर) केरल सरकार ने धान की खरीद के लिए धान देने वाले किसानों को दिए जाने वाले राज्य प्रोत्साहन बोनस की चौथी किस्त के रूप में 49.96 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं.
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य के खाद्य मंत्री अनूप जैकब के अनुरोध और मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन के निर्देशों के बाद यह राशि तुरंत जारी कर दी गई.
जैकब ने बताया कि मौजूदा UDF सरकार के सत्ता में आने के बाद से, इस मद में दूसरी किस्त के रूप में 104.79 करोड़ रुपये और तीसरी किस्त के रूप में 150 करोड़ रुपये मंजूर किए जा चुके हैं.
पंजाब में पराली जलाने के 6,718 मामले दर्ज, पटियाला में 434 घटनाएं
दिल्ली: CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, AIIMS के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 354 है, जो 'बहुत खराब' (very poor) श्रेणी में आता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today