Advertisement
Agriculture News Live Updates: विपक्ष 'लोकतंत्र का मज़ाक' उड़ा रहा है, उसने संसद नहीं चलने दी: शिवराज चौहान

Agriculture News Live Updates: विपक्ष 'लोकतंत्र का मज़ाक' उड़ा रहा है, उसने संसद नहीं चलने दी: शिवराज चौहान

क‍िसान तक Aug 14, 2026, Updated Aug 14, 2026, 4:43 PM IST

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 से 19 अगस्त तक कई जगह बारिश का दौर बना रहेगा. पंजाब में 14-15 अगस्त, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 14-15 अगस्त और 17 अगस्त को व्यापक बारिश की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15-16 अगस्त और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14-18 अगस्त तक बारिश जारी रह सकती है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 से 19 अगस्त तक कई जगह बारिश का दौर बना रहेगा. पंजाब में 14-15 अगस्त, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 14-15 अगस्त और 17 अगस्त को व्यापक बारिश की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15-16 अगस्त और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14-18 अगस्त तक बारिश जारी रह सकती है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

4:43 PM(5 घंटे में)

विपक्ष 'लोकतंत्र का मज़ाक' उड़ा रहा है, उसने संसद नहीं चलने दी: शिवराज चौहान

Posted by :- Sandeep kumar

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने संसद नहीं चलने दी और वे "लोकतंत्र का मज़ाक" उड़ा रहे हैं.

चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर भी उन पर हमला बोला.

कृषि और किसान कल्याण मंत्री चंडीगढ़ और दादरा और नगर हवेली केंद्र-शासित प्रदेशों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) पर आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) को लॉन्च करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. 

4:16 PM(5 घंटे में)

लाल किले पर कल सुबह बारिश की संभावना, इंडिपेंडेंस डे इवेंट को लेकर रेन अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाएगा. इस बार दिल्ली के लाल किले पर होने वाले मुख्य समारोह पर मौसम की अनिश्चितता छाई हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने स्पष्ट पूर्वानुमान जारी किया है कि इस दिन लाल किला क्षेत्र में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दिन के दौरान कई दौर में हल्की बारिश हो सकती है. 

3:40 PM(4 घंटे में)

केरल के धान किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बकाया भुगतान राशि किया मंज़ूर 

Posted by :- Sandeep kumar

केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की धान खरीद से जुड़ी बकाया राशि के लिए 150 करोड़ रुपये मंज़ूर किए हैं.

X पर एक पोस्ट में सतीसन ने कहा कि 2025-26 खरीद सीजन के लिए 31 जुलाई, 2026 तक जारी सभी 'पैडी रिसीट शीट' (धान प्राप्ति रसीद) के बकाये का भुगतान शुक्रवार से किसानों को किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक के बैंक कंसोर्टियम (बैंकों के समूह) के जरिए भुगतान फिर से शुरू हो गया है.

2:33 PM(3 घंटे में)

AIADMK ने किसानों की कर्जमाफी को पूरी तरह माफ़ करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Posted by :- Sandeep kumar

AIADMK ने किसानों के फसल लोन पूरी तरह माफ़ करने की मांग को लेकर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया

शुक्रवार को AIADMK कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एडप्पादी के. पलानीस्वामी की अगुवाई में पूरे तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन किया और किसानों के फसल लोन पूरी तरह माफ़ करने की मांग की.

ये विरोध प्रदर्शन सत्ताधारी TVK सरकार की उस कथित नाकामी की निंदा करने के लिए भी किए गए, जिसके कारण राज्य को कावेरी नदी का अपना हिस्सा नहीं मिल पाया.

पार्टी का दावा है कि इसी वजह से सूखा पड़ा और कावेरी डेल्टा ज़िलों में कुरुवई धान की खेती पर बुरा असर पड़ा. 

1:23 PM(2 घंटे में)

IMD ने दिल्ली में बारिश के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट किया जारी 

Posted by :- Sandeep kumar

दिल्ली में बारिश को लेकर IMD ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं दोपहर में दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. 

12:40 PM(एक घंटा में)

केंद्रीय खाद एंव रसायन मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली AIIMS में भर्ती, डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट

Posted by :- Sandeep kumar

केंद्रीय खाद एंव रसायन मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS में भर्ती कराया गया है. 

AIIMS की ओर से 14 अगस्त को जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि स्वास्थ्य मंत्री को 13 अगस्त की शाम तबीय खराब हो गई थी. इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की.

अस्पताल के मुताबिक, नड्डा की जांच में कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल थी. जांच के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई है. उन्हें AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए भर्ती रखा गया है.

11:52 AM(28 मिनट में)

14 से 17 अगस्त तक उत्तराखंड में बारिश का दौर, तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 14 से 17 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर के अनुसार, देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए Orange Alert जारी किया गया है. इन जिलों में मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

वहीं, प्रदेश के अन्य जनपदों में हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए Yellow Alert जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. 

10:32 AM(एक घंटा पहले)

चमोली टीएचडीसी टनल में लगातार रेस्क्यू अभियान जारी लापता व्यक्ति की खोजबीन जारी

Posted by :- Sandeep kumar

चमोली टीएचडीसी टनल में लगातार रेस्क्यू अभियान जारी है बताते चले टनल के अंदर लगातार भारी मात्रा में पानी भर रहा है ददेर रात्रि 1:00 बजे के बाद यहां रुक-रुक कर रेस्क्यू अभियान और सर्च अभियान चलाया जा रहा है, टनल के अंदर भारी मात्रा में पानी और मलवा होने के कारण रेस्क्यू में कहीं ना कहीं थोड़ी सी दिक्कतों का सामना एनडीआरएफ आईटीबीपी और रेस्क्यू टीमों को करना पड़ रहा है वहीं कुछ देर बाद 9:00 बजे के करीब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पीपल कोटी की इस टीडीसी टनल का दौरा है वही यहां के बाद वे गोपेश्वर में घायलों से अस्पताल में जाएंगे जहां उनका हाल चाल जानेंगे,

10:03 AM(एक घंटा पहले)

पैकेज्ड फूड में नमक-चीनी कितना है, साफ-साफ बताना होगा: SC

Posted by :- Sandeep kumar

पैकेज्ड फूड में मौजूद नमक, चीनी और सैचुरेटेड फैट की जानकारी सामने से साफ-साफ देने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने सवाल किया कि क्या सरकार अपने लोगों को स्वस्थ नहीं रखना चाहती. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल लोगों को खासकर बच्चों को जंक फूड के नुकसान के बारे में जागरूक करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

 

9:33 AM(2 घंटे पहले)

चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, 14 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में THDC की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में बड़ा हादसा हो गया. टनल के अंदर अचानक मलबा और पानी आने से करीब 22 मजदूर फंस गए थे. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 20 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें 7 की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हैं. जबकि बाकी बचे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

9:15 AM(2 घंटे पहले)

शिमला की ढली सब्जी मंडी में हुआ भूस्खलन, पत्थर गिरने से मौके पर मचा हड़कंप

Posted by :- Sandeep kumar

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश का कहर लगातार देखने को मिल रहा है. भारी बारिश के चलते जगह जगह भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं. भूस्खलन की ताजा घटना शिमला के ढली इलाके में सब्जी मंडी के बाहर की है, जहां सड़क किनारे खड़े करीब एक दर्जन वाहन इसकी चपेट में आ गए. हालांकि, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ. दरअसल, ढली सब्जी मंडी के ठीक सामने वाली पहाड़ी पर इंदर नगर का इलाका है, नगर निगम की परिधि में आने वाला ये इलाका बहुत ही रिहायशी माना जाता है. वीरवार शाम करीब साढ़े 5 बजे इंदर नगर की पहाड़ी से अचानक बड़े बड़े पत्थर नीचे मुख्य सड़क पर आकर गिरने लगे. इस घटना से चारों ओर अफरातफरी का माहौल पड़ा हो गया. 

8:40 AM(3 घंटे पहले)

गया में तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने सड़क किनारे चल रहे किसान को रौंदा

Posted by :- Sandeep kumar

गया जिला के शेरघाटी अनुमंडल के राजा बीघा गांव के समीप गया की ओर से शेरघाटी के तरफ तेज रफ़्तार से जा रहा चार पहिया वाहन ने सड़क किनारे से अपने खेत पर जा रहे किसान राम प्रवेश यादव उर्फ़ पवन यादव को रौंदा , घटना के बाद घायल किसान को इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल ले जा रहे थे की घायल किसान की रास्ते में हुई मौत.

8:18 AM(3 घंटे पहले)

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन! दिल्ली-UP समेत देशभर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

मौसम विभाग (IMD) ने 14 अगस्त को उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व, पूर्वोत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है. इस दौरान कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रहने की आशंका है.

तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना डिप्रेशन अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर जा सकता है. इसके प्रभाव से पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है. मॉनसून ट्रफ भी सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति के आसपास बनी हुई है.