Advertisement
Agriculture News Live Updates: बदरीनाथ धाम में श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Agriculture News Live Updates: बदरीनाथ धाम में श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

क‍िसान तक Aug 15, 2026, Updated Aug 15, 2026, 1:57 PM IST

स्वतंत्रता दिवस पर देश आज अपना 80वां जश्न मना रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले से इस राष्ट्रीय समारोह की अगुवाई कर रहे हैं. इस साल का आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने का जश्न भी इसी मौके पर मनाया जा रहा है. देश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना डिप्रेशन अब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

स्वतंत्रता दिवस पर देश आज अपना 80वां जश्न मना रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले से इस राष्ट्रीय समारोह की अगुवाई कर रहे हैं. इस साल का आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने का जश्न भी इसी मौके पर मनाया जा रहा है. देश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना डिप्रेशन अब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

1:56 PM(5 घंटे में)

बदरीनाथ धाम में श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Posted by :- Sandeep kumar

बदरीनाथ धाम में 80वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया. इस पावन अवसर पर भगवान बदरी विशाल के धाम में मुख्य पुजारी रावल जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण के दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कर्मचारी, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग मौजूद रहे. ध्वजारोहण के बाद बदरीनाथ धाम का वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा. मौजूद लोगों ने भारत माता की जय और जय बदरी विशाल के जयकारे लगाए.

12:17 PM(3 घंटे में)

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर नौ जिलों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी 

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तराखंड में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने नौ जिलों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर, टिहरी और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका जताई गई है. मौसम की स्थिति को देखते हुए संबंधित जिलों को सतर्क रहने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. 

11:19 AM(2 घंटे में)

बागेश्वर में सरयू के उफनती लहरों ने मचाया आतंक, सौंग गांव को जोड़ने वाली पुल के उप्पर पहुंची लहरें

Posted by :- Sandeep kumar

बागेश्वर के कपकोट में इस मानसून सबसे भयानक बारिश जारी है, यहां देर शाम से भारी बारी जारी है, जिससे सरयू नदी के दृश्य को डरावना बना दिया है, सौंग गांव को जोड़ने वाली पुल के ऊपर से बहते प्रचंड लहरों का पानी देखकर खौफ बढ़ रहा है, कपकोट में सरयू समेत सहायक नदियां प्रचंड प्रवाह से बहने लगी है, जो आगे चलकर बागेश्वर पहुंचेगी, खतरे को देखते हुए बागेश्वर प्रशासन सतर्क हो गया है और जल पुलिस, फायर ब्रिगेड तथा वन विभाग को अलर्ट मोड में रखा गया है, नदी के किनारे लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है.

10:38 AM(2 घंटे में)

आंध्र के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पानी से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने का दिया निर्देश 

Posted by :- Sandeep kumar

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को अधिकारियों को पोलावरम प्रोजेक्ट और अन्य प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट्स के काम में तेज़ी लाने के निर्देश दिए. साथ ही, उन्होंने राज्य भर में गिरते भूजल स्तर और पीने के पानी की ज़रूरतों से निपटने के उपाय करने को भी कहा.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 36 प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देने के साथ-साथ जलाशयों में पानी के सही भंडारण, पानी की नियंत्रित निकासी और रखरखाव योजनाओं और 'जलधारा-जलहारथी' कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए. 

10:01 AM(एक घंटा में)

80वें स्वतंत्रता दिवस पर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Posted by :- Sandeep kumar

चेन्नई, तमिलनाडु: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

9:40 AM(एक घंटा में)

शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Posted by :- Sandeep kumar

हे माता, आपकी महिमा सदा अमर रहे… स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं: शिवराज सिंह चौहान

9:28 AM(37 मिनट में)

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए अलग-अलग क्षेत्रों से आए 5,000 खास मेहमान

Posted by :- Sandeep kumar

शनिवार को लाल किले पर आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 5,000 खास मेहमान शामिल हुए. इनमें महिला उद्यमी, युवा इनोवेटर, किसान और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को यहां लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व किया. यह समारोह राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने का प्रतीक था. पहली बार लाल किले के समारोह में 'वंदे मातरम' गाया गया. 

9:12 AM(21 मिनट में)

लोगों ने ग्लोबलाइजेशन बोलना ही बंद कर दिया: PM मोदी

Posted by :- Sandeep kumar

PM मोदी ने कहा कि एक समय था जब मैं आत्मनिर्भरता की बात कर रहा था तो कुछ एयरकंडीशनर चेंबर में बैठकर सोचने वाले लोग हमें बता रहे थे कि ग्लोबलाइजेशन  का क्या होगा, लेकिन पूरी दुनिया देख रही है कि पिछले 1 दशक में ऐसा लग रहा है कि लोगों ने ग्लोबलाइजेशन बोलना ही बंद कर दिया. जहां से ग्लोबलाइजेशन की आवाजें आती थीं, अब वो आवाजें सुनाई नहीं देती है, लेकिन दुर्भाग्य से इस संकट के कालखंड में कुछ लोगों ने अपना रुतबा दिखाने के लिए संसाधनों को वेपनाइज्ड करने का खेल खेला है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया अपने पास जो कुछ भी है उसे वेपनाइज्ड करने में लगी है. संसाधनों का वेपनाइज्ड, पेट्रोल, डीजल, खाद, दवाईयां, इतना ही नहीं भूभाग को भी वेपनाइज्ड किया जा रहा है. ऐसे समय अगर हम आत्मनिर्भर के मंत्र को लेकर 10 साल सही दिशा में न चले होते तो हम ऐसी चुनौतियों का मजबूती से सामना कैसे करते.

8:57 AM(7 मिनट में)

पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

Posted by :- Sandeep kumar

सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं. यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है. आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें. 

8:52 AM(2 मिनट में)

देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ का प्रकोप, पूरा देश साथ खड़ा: PM मोदी

Posted by :- Sandeep kumar

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मेरे प्यारे देशवासियों, पिछले दिनों देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ का प्रकोप रहा. अनेक परिवार प्रभावित हुए. उनके दुख-दर्द को हम भली-भांति अनुभव करते हैं. पीड़ित परिवारों को मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम और पूरा देश उनके साथ खड़ा है.'