Agriculture Live Blogभारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताया है. IMD के मुताबिक, अगले दो दिनों में गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही उत्तर प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों तक और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हफ्ते के ज्यादातर दिनों में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
रोहतास सावन के महीने का भारतीय सभ्यता और संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है. जिस प्रकार फागुन में फगुआ, चैत के महीना में चैइता के गीत गाए जाते हैं. ठीक उसी प्रकार सावन में महिलाएं कजरी गाती हैं. ऐसे में सासाराम में कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया.
यूपी के झांसी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 2 बीघा जमीनी विवाद के चक्कर मे एक युवक का अंतिम संस्कार रुका रहा. करीब 35 घंटे बाद विवाद निपटा तब कहीं जाकर बेटों ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। अब इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है.
सोनीपत में गांव सांदल कलां के किसान सोनू की आधा एकड़ जमीन धोखे से बेचने का मामला सामने आया है. किसान सोनू का आरोप है कि दूसरे व्यक्ति ने अपनी जमीन बताकर उसकी जमीन बेच दी. मामले को लेकर किसान पिछले 8 महीने से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई.अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से परेशान किसान अपने परिवार और पशुओं के साथ डीसी कार्यालय पहुंचा और प्रदर्शन किया. किसान का कहना है कि जब तक जमीन विवाद का समाधान नहीं होता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा.
छत्तीसगढ़ CM का किसान अवतार..जशपुर के गृहग्राम बगिया में सीएम
विष्णु देव साय ने खेतों में उतरकर हल चलाया और बियासी की कहा— "खेती मेरे लिए आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार है."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित "शक्ति की सप्त धारा" के तहत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पूसा में दिलाएंगे संकल्प
2047 तक कृषि व ग्रामीण विकास के लिए शिवराज सिंह 18 अगस्त को रोडमैप पर करेंगे संवाद
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कृषि तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय के कर्मचारी-अधिकारी, किसान, लखपति दीदियां, निर्यातक व फूड प्रोसेसर्स लेंगे संकल्प
6 करोड़ लखपति दीदियां बनेगी, शक्ति की सप्त धारा से कृषि एवं ग्रामीण विकास को तवज्जो
राजस्थान के बारां दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ गरीबों और आदिवासी समाज के कल्याण के लिए बड़े ऐलान किए जा रहे हैं. इस दौरान राज्य के गरीब परिवारों के लिए लगभग 3 लाख पक्के मकानों की स्वीकृति दी जाएगी. इसके साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत आदिवासी भाइयों और बहनों को पक्के मकान, गांव तक सड़क, घर में बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा की संपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी. सरकार का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत हर गरीब को पक्की छत और बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है.
खनोरी बॉर्डर पर किसानों का धरना आज दूसरे दिन भी जारी है. पंजाब के किसानों के साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश से भी किसान समर्थन देने के लिए खनोरी बॉर्डर पहुंच रहे हैं. किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर यहां डटे हुए हैं और जब तक उनकी आवाज को गंभीरता से नहीं सुना जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
अखिलेश यादव का, बिना नाम लिए, RLD और जयंत चौधरी पर हमला बोले, हम लोगों ने चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी हमें छोड़कर चले गए.
खनौरी बॉर्डर पर किसान धरने पर बैठे हैं; अब किसान 28 अगस्त तक खनौरी बॉर्डर के पंजाब वाले हिस्से में अपना शांतिपूर्ण धरना जारी रखेंगे.
विरोध प्रदर्शन करते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों के एक समूह ने सड़क पर ही अपने बिस्तर बिछा लिए और पंजाब-हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर रात बिताने की तैयारी की.
संगम नगरी प्रयागराज में नाग पंचमी के दिन प्रसिद्द नागवासुकी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. श्रद्धालु नाग वासुकी जी के दर्शन- पूजन कर उन्हें दूध, लावा चढ़ा रहे है और रुद्राभिषेक कर काल सर्प दोष और विष बाधा से मुक्ति की प्रार्थना कर रहे है. सम्पूर्ण सर्प जाति के स्वामी भगवान तक्षक और नागराज वासुकि का मूल निवास होने की वजह से प्रयागराज में नाग पंचमी का विशेष महत्व है.

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार गायों की सुरक्षा को मजबूत करने और इस अभियान में युवा पीढ़ी को शामिल करने की कोशिशों के तहत गांवों में लगभग 10,000 'गो मित्रों' को ट्रेनिंग देगी.
यह अभियान युवाओं में मवेशियों की सुरक्षा और देखभाल के साथ-साथ उनके सामाजिक और आर्थिक महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने पर केंद्रित होगा.
हिसार में जीवन हत्याकांड को लेकर फिर से महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें कमेटी अध्यक्षता कर रहे जोगिद्र नैन भारतीय किसान यूनियन घासी राम नैन की अध्यक्षता में फैसले लिए गए. पांच सदस्यों की कमेटी चंडीगढ़ में सीएम से मिलेगी. जोगिद्र नैन ने बताया कि मृतक के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी, मृतक की पत्नी को एक नौकरी की मांग रखी जाएगी और हांसी में किसान नेताओं और खापो पर मुकदमे दर्ज किए है उन्हें खारिज करने की मांग रखी जाएगी.
मौसम विभाग (IMD) ने 21 अगस्त तक देश के कई हिस्सों में व्यापक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. इस दौरान कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 19 राज्यों - यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र - में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. साथ ही, कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today