Agriculture Live Blogदेश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 16 से 21 अगस्त तक देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 17 अगस्त को उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश होने की संभावना है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
आंध्र प्रदेश के गवर्नर एस. अब्दुल नज़ीर ने सोमवार को विधानसभा और विधान परिषद के सत्र बुलाए हैं.
एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विधानसभा की बैठक अमरावती के वेलागापुडी में विधानसभा हॉल में सुबह 9 बजे होगी और विधान परिषद की बैठक वहीं विधान परिषद हॉल में सुबह 10 बजे होगी.
शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष सी. अय्यन्नापात्रुडु ने आगामी सत्र की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को सुरक्षा सहित सभी ज़रूरी इंतज़ाम करने के निर्देश दिए.
किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद खनौरी बॉर्डर पर एक बार फिर पहले जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं. पंजाब-हरियाणा सीमा पर हरियाणा पुलिस ने दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया है. यह कार्रवाई संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक की ओर से जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में आज दिल्ली की तरफ पैदल मार्च करने के ऐलान के बाद की गई है.
खनौरी बॉर्डर के दाता सिंह वाला गांव के पास हरियाणा पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग कर रास्ते को बंद किया गया है. इससे पहले भी किसानों के दिल्ली कूच के दौरान इसी जगह पर पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए रास्ते सील किए थे। अब एक बार फिर वही तस्वीरें देखने को मिल रही हैं.
किसानों के आज के दिल्ली कूच के ऐलान को देखते हुए जींद प्रशासन ने देर रात हरियाणा-पंजाब के खनोरी बॉर्डर को सील कर दिया. किसानों को दिल्ली की ओर बढ़ने से रोकने के लिए बॉर्डर पर 5 लेयर की बैरिकेडिंग की गई है.
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने एलान किया था कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) द्वारा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में 16 अगस्त से 228 किलोमीटर लंबी “किसान बचाओ पदयात्रा” जाएगी.
यह पदयात्रा 16 अगस्त को दातासिंहवाला से शुरू होकर 29 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेगी. किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर हैं और बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी है. क्योंकि आज दातासिंहवाला से जंतर-मंतर तक संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) द्वारा "किसान बचाओ पदयात्रा" शुरू की जाएगी. जिसमें 51 पदयात्री शामिल होंगे.
16 अगस्त को दातासिंहवाला से जंतर-मंतर तक संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) द्वारा "किसान बचाओ पदयात्रा" शुरू करी जा रही है जिसमें 51 पदयात्री शामिल होंगे. आप सभी पत्रकार बंधुओं से निवेदन है कि आप यात्रा को जरूर कवर करें.
आज किसान बचाओ पदयात्रा के कार्यक्रम
दातासिंहवाला गाँव में गुरुद्वारा के समीप हाल (सरा पत्ती) में पहुंचने का समय - सुबह 11 बजे
अरदास-प्रार्थना - दोपहर 12.30 बजे
हाल में सभा - 12.45 से 2 बजे
51 पदयात्रियों द्वारा शुभकरण सिंह जी के शहीदी स्थल से मिट्टी ले कर आने का समय - 2 बजे से 3 बजे
पैदल यात्रा की शुरुआत - 3 बजे
उझाना गाँव के मुख्य अड्डे पर स्वागत - 4.45 बजे
बेलरखा गाँव में रात्रि विश्राम
लगातार हुई भारी बारिश ने रेवाड़ी जिले के किसानों की कमर तोड़ दी है. खेतों में 2 से 3 फीट तक पानी भर जाने के कारण कटाई को तैयार बाजरे की फसलें पूरी तरह डूबकर सड़ गई हैं. साल भर की मेहनत बर्बाद होने और लागत तक न निकलने के चलते कई किसान हताश होकर अपनी ही खड़ी फसलों पर ट्रैक्टर चलाने को मजबूर हैं.
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी झारखंड और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और झारखंड में कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 48 घंटों में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today