Agriculture Live Blogदेश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण भारत में 22 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का भी अनुमान है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
बेगूसराय में बाढ़ के बाद अब गंगा में भीषण कटाव से ग्रामीण और किसान परेशान है. दरअसल, बछवाड़ा प्रखंड के चिरैया टोक दियारा में गंगा नदी में भीषण कटाव से इलाके में दहशत का माहौल है. आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस कदर गंगा किनारे कई कई मीटर एक साथ कटाव हो रहा है, जिससे किसानों की जमीन गंगा में लगातार विलीन हो रही है. विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 से 15 तक के छह वार्डों के लोगों के सामने कटाव का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है.

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और सुबह-शाम की ठंड के साथ सर्दी की आहट तेज हो रही है. दिल्ली-NCR समेत मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिर सकता है. वहीं, दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मॉनसून के चलते भारी बारिश, तेज हवाओं और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ताडोबा-अंधारी बाघ परियोजना के बफर क्षेत्र में बाघ के हमलों का खतरा एक बार फिर सामने आया है. शुक्रवार, 16 अक्टूबर को पलसगांव वन परिक्षेत्र के खेत में काम कर रही 45 वर्षीय महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया, सबसे दर्दनाक बात यह है कि महिला का पति सामने ही मौजूद था, लेकिन वह अपनी पत्नी को बाघ के चंगुल से बचा नहीं सका. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. इस घटना में मृतका की पहचान 45 वर्षीय उषा अंकुश गुरुनुले के रूप में हुई है यह घटना वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 559, पीएफ 1000 परिसर में हुई.
हिमाचल प्रदेश के शिमला में शनिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप 17 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर आया.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today