Agriculture Live Blogमौसम विभाग ने अगले सप्ताह देश के 14 राज्यों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है. जिन राज्यों में वर्षा के आसार हैं, उनमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं. इसके साथ ही कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 13 से 14 मार्च के बीच आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है. इसके आलावा आज PM किसान योजना की 22वीं किस्त भी आने वाली है.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अगर हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही बाधित होती है तो असर केवल तेल बाजार तक सीमित नहीं रहेगा. विशेषज्ञों के मुताबिक इससे यूरिया और अमोनिया जैसी खाद की वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिसका सीधा असर खेती और खाद्य सुरक्षा पर पड़ सकता है.
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सहकारी बैंक में कैश की किल्लत से किसान परेशान हो होकर अपनी मांगों को लेकर एनएच 43 पर चक्का जाम कर दिया.
मामला सीतापुर सहकारी बैंक का है, जहां पिछले दो दिनों से किसानों को भुगतान नहीं मिल पा रहा है. बैंक में कैश की कमी के कारण किसान काफी परेशान हैं.
गढ़चिरौली जिले के चामोर्शी तालुका में प्रस्तावित भेंडाला MIDC का गांववालों और किसानों ने कड़ा विरोध किया है. इस स्टील इंडस्ट्री की वजह से 14 गांवों के किसान भूमिहीन हो जाएंगे. यह ज़मीन JSW प्रोजेक्ट के लिए ली जा रही है. गांववाले इस अधिग्रहण के खिलाफ एकजुट हो गए हैं और कांग्रेस ने मुंडन आंदोलन का समर्थन करके आंदोलन का विरोध और बढ़ा दिया है. किसानों और गांववालों ने किसी भी हालत में सरकार को उपजाऊ ज़मीन नहीं देने का फैसला किया है. इसके लिए गांवों से किसान विरोध स्थल पर पहुंचे और एकता दिखाई.
भीषण गर्मी के बीच देशभर के कई हिस्सों में मौसम बदलता नजर आ रहा है. आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है और अब इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है.
देश के करोड़ों किसानों को आज बड़ी राहत मिलने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (13 मार्च) प्राधनमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे. यह राशि असम के गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किसानों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today