Advertisement
Agriculture News Live Updates: CM योगी का बांग्लादेश से आए 331 परिवारों को तोहफा, आज देंगे जमीन का मालिकाना हक

Agriculture News Live Updates: CM योगी का बांग्लादेश से आए 331 परिवारों को तोहफा, आज देंगे जमीन का मालिकाना हक

क‍िसान तक Apr 11, 2026, Updated Apr 11, 2026, 10:44 AM IST

देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है. वहीं दूसरी ओर, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने का अनुमान है. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है, जिससे मौसम में तेजी से गर्मी का असर महसूस होगा.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है. वहीं दूसरी ओर, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने का अनुमान है. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है, जिससे मौसम में तेजी से गर्मी का असर महसूस होगा.

10:43 AM(5 घंटे में)

CM योगी का बांग्लादेश से आए 331 परिवारों को तोहफा, आज देंगे जमीन का मालिकाना हक

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आज बांग्लादेश से आए 331 परिवार को भूमि अधिकार का पत्र वितरण किया जाएगा. यह पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सौंपेंगे. साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लाभार्थियों को उनके आवास की चाबियां भी प्रदान की जाएंगी.

10:14 AM(5 घंटे में)

30 लाख टन सिल्ट हटाने का टारगेट, इस बार 'बारिश का मजा, बाढ़ का नहीं' – मंत्री का भरोसा

Posted by :- Sandeep kumar

मॉनसून से पहले दिल्ली में जलभराव की छुट्टी? PWD मंत्री का बड़ा दावा! 30 लाख टन सिल्ट हटाने का टारगेट, इस बार “बारिश का मजा, बाढ़ का नहीं” – मंत्री का भरोसा
हर साल मॉनसून के दौरान जलभराव से जूझने वाली दिल्ली के लोगों के लिए इस बार राहत भरी खबर है. दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इस बार राजधानी में जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी. मंत्री के मुताबिक, “इस बार दिल्लीवासी बारिश का मजा लेंगे, बाढ़ का दर्द नहीं झेलेंगे.” इसके पीछे वजह है नालों की रिकॉर्ड सफाई और मॉनसून से पहले व्यापक तैयारी. 

9:41 AM(4 घंटे में)

तेजस्वी यादव के बयान पर बोले बिहार के कृषि मंत्री, कहा- नीतीश कुमार के जाने से उनका दिल टूट रहा है

Posted by :- Sandeep kumar

पटना: तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, "भाजपा ने लंबे समय से बिना किसी शर्त के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लगातार समर्थन किया है, एनडीए सरकार लंबे समय से नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही है. तेजस्वी यादव और आरजेडी के कुछ नेताओं को यह पसंद नहीं आ रहा है, उनका दिल टूट रहा है."

9:13 AM(4 घंटे में)

CM सैनी ने खरीद के मामले में किसानों को 'गुमराह' करने के लिए कांग्रेस पर साधा निशाना

Posted by :- Sandeep kumar

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर फसल खरीद के मामले में किसानों को "गुमराह" करने का आरोप लगाते हुए उन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार ने सभी मंडियों में खरीद प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और बिना किसी परेशानी के सुनिश्चित करने के लिए व्यापक और मजबूत व्यवस्थाएं लागू की हैं.

उन्होंने यहां कहा कि हर मंडी में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों को जिलेवार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, और मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी लगातार जमीनी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किसानों को किसी भी तरह की असुविधा न हो. 

8:57 AM(4 घंटे में)

हरियाणा में आज किसानों का विरोध प्रदर्शन, प्रशासन ने संभाली कमान

Posted by :- Sandeep kumar

हरियाणा में आज एक बार फिर किसान सड़कों पर उतरने वाले हैं.  फसल खरीद में नई शर्तों के कारण समस्याओं को लेकर किसान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. इसे लेकर शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हरियाणा में 11 अप्रैल को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन के अपील को देखते हुए, पुलिस ने पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतज़ाम किए हैं. इस संबंध में, पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की अध्यक्षता में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई. 
 

8:28 AM(3 घंटे में)

न्यू नोएडा के लिए जमीन देने वाले किसान होंगे मालामाल, मुआवजा बढ़कर हुआ 4,300 प्रति वर्ग मीटर

Posted by :- Sandeep kumar

न्यू नोएडा के लिए जमीन देने वाले किसान होंगे मालामाल, मुआवजा बढ़ाकर 4,300 रुपये प्रति वर्ग मीटर नोएडा ऑथोरिटी ने न्यू नोएडा परियोजना के लिए जमीन देने वाले किसानों को बड़ी राहत दी है. ऑथोरिटी ने भूमि अधिग्रहण की दर बढ़ाकर 4,300 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दी है, जो अब यमुना ऑथोरिटी द्वारा दी जा रही दर के बराबर हो गई है. इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि किसान स्वेच्छा से जमीन देने के लिए आगे आएंगे. 

8:08 AM(3 घंटे में)

अगले हफ्ते से बढ़ेगा तापमान, हीटवेव जैसी स्थिति बनने के आसार नहीं

Posted by :- Sandeep kumar

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम धीरे-धीरे बदलने वाला है. मौसम विभाग के ताज़ा अनुमान के मुताबिक अगले हफ्ते उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. अच्छी बात यह है कि इस दौरान भीषण गर्मी या हीटवेव जैसी स्थिति बनने के आसार नहीं हैं.