Advertisement
Agriculture News Live Updates: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Agriculture News Live Updates: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

क‍िसान तक Aug 10, 2026, Updated Aug 10, 2026, 9:24 AM IST

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में भी भारी बारिश की आशंका है. लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के उफान और यातायात बाधित होने का खतरा बना रहेगा.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.  मौसम विभाग के अनुसार, सबसे गंभीर स्थिति पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रहने की आशंका है. असम और मेघालय में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में भी भारी बारिश की आशंका है. लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के उफान और यातायात बाधित होने का खतरा बना रहेगा. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

9:22 AM(5 घंटे में)

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है, मौसम विभाग द्वारा बागेश्वर जनपद में अगले 24 घंटो के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है, भारी बारिश की चेतावनी के बाद बागेश्वर जिलाधिकारी ने जनपद के कक्षा 1 से बारहवीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया है.

बागेश्वर जनपद में 24 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है. भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

8:45 AM(4 घंटे में)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में गायों को खिलाया खाना

Posted by :- Sandeep kumar

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में गायों को खाना खिलाया

8:20 AM(4 घंटे में)

बारिश के बीच यमुना में पानी के जलस्तर में बढ़ोतरी

Posted by :- Sandeep kumar

दिल्ली सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही हैं. इस कड़ी में दिल्ली के यमुना में भी बीते कुछ दिनों से यमुना के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है, जो सिलसिला लगातार जारी है रविवार को भी यमुना में तेज बहाव नजर आ रहा है और बढ़ा हुआ पानी नजर आ रहा है हालांकि अभी दिल्ली की यमुना खतरे के निशान तक नहीं पहुंची हैं.