Advertisement
Agriculture News Live Updates: MSP की गारंटी दे दे सरकार, कर्ज माफ करने की जरुरत नहीं पडेगी: राकेश टिकैत

Agriculture News Live Updates: MSP की गारंटी दे दे सरकार, कर्ज माफ करने की जरुरत नहीं पडेगी: राकेश टिकैत

क‍िसान तक Aug 08, 2026, Updated Aug 08, 2026, 12:22 PM IST

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में भी भारी बारिश की आशंका है. लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के उफान और यातायात बाधित होने का खतरा बना रहेगा.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.  मौसम विभाग के अनुसार, सबसे गंभीर स्थिति पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रहने की आशंका है. असम और मेघालय में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में भी भारी बारिश की आशंका है. लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के उफान और यातायात बाधित होने का खतरा बना रहेगा. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

12:22 PM(5 घंटे में)

MSP की गारंटी दे दे सरकार, कर्ज माफ करने की जरुरत नहीं पडेगी: राकेश टिकैत

Posted by :- Sandeep kumar

जलगाव मे आए किसान नेता राकेश टिकत ने सरकार को आड़े हाथों लिया.
महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराब है आत्महत्या सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में हो रही है.
महाराष्ट्र मध्य प्रदेश से आये है यहां से हम गुजरात चले जाएंगे.
 

महाराष्ट्र में किसान की आत्महत्या इसीलिए हो रही है क्योंकि जमीन गिरवी रखी है कर्जा दोनों तरफ का सर पर है. सिर्फ पचास हजार रुपये तक कर्ज माफ हो रहा है.
 

11:35 AM(5 घंटे में)

आफ़त की बारिश से दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर भारी-भरकम पेड़ धराशाई

Posted by :- Sandeep kumar

दिल्ली में लगातार जारी बारिश ने पहाड़ों से लेकर मैदान तक लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं. कहीं पहाड़ दरक रहे हैं तो कहीं भारी-भरकम पेड़ धराशायी होकर राहगीरों के सफ़र में आफ़त बन रहे हैं. तस्वीरें दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे से सामने आई हैं, जहां तेज़ रफ़्तार हवाओं के साथ आई बारिश में अचानक एक विशालकाय साल का पेड़ भरभराकर मुख्य सड़क पर आ गिरा.

 

10:29 AM(3 घंटे में)

केदारनाथ धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, कांवड़ यात्रियों की संख्या में भी इजाफा

Posted by :- Sandeep kumar

पहाड़ों में बारिश और भूस्खलन की चुनौतियों के बावजूद बाबा केदार के भक्तों की आस्था लगातार मजबूत बनी हुई है. केदारनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे भक्त बाबा केदार के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने में जुटे हैं.

9:59 AM(3 घंटे में)

राजस्थान में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय, अगले सात दिन तक बारिश की संभावना

Posted by :- Sandeep kumar

राजस्थान में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है. गुरुवार को अलवर, भरतपुर, जयपुर, डीग, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और सीकर जिलों में कई स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 158 मिमी बारिश डीग जिले के पहाड़ी क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई. बारिश के कारण कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई.