Agriculture Live Blogभारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, सबसे गंभीर स्थिति पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रहने की आशंका है. असम और मेघालय में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में भी भारी बारिश की आशंका है. लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के उफान और यातायात बाधित होने का खतरा बना रहेगा. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
गुजरात के मोरबी जिले के वीरपरडा गांव में एक कुएं का पानी अपने आप हिलने की रहस्यमयी घटना चर्चा का विषय बन गई है. किसान प्राणजीवनभाई सादरिया के खेत में स्थित इस कुएं में रविवार और सोमवार को पानी में तेज हलचल देखी गई थी. मंगलवार को यह हलचल पूरी तरह बंद हो गई, लेकिन बुधवार और गुरुवार को पानी फिर से हिलने लगा. इस अनोखी घटना को देखने के लिए वीरपरडा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग कुएं पर पहुंच रहे हैं. पानी के इस तरह हिलने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिसके चलते स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें लगाई जा रही हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए मोरबी कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं. वहीं, भूस्तर विशेषज्ञ (जियोलॉजिस्ट) ने भी कुएं का दौरा कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. अब सभी को जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे इस रहस्यमयी घटना का वास्तविक कारण सामने आ सके.
मेवात जिले में गुरुवार को हुई तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया. सुबह करीब 3 बजे शुरू हुई बारिश दोपहर तक रुक-रुक कर जारी रही, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. हालांकि भारी बारिश के कारण कई गांवों, कस्बों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई. स्कूल परिसरों और रास्तों में पानी भरने से कई स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ी और हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई. दूसरी ओर किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हुई है. बाजरा, ज्वार और कपास जैसी खरीफ फसलों को इससे फायदा मिलेगा और सिंचाई खर्च कम होगा. नगीना में सबसे अधिक 85 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. इससे जल स्रोतों और भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद है.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि वह बाढ़ से प्रभावित राजौरी और पुंछ ज़िलों के लिए एक स्पेशल सेंट्रल पैकेज की मांग करने वाले प्रस्ताव के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के पास अपने दम पर बहाली का पूरा खर्च उठाने की आर्थिक क्षमता नहीं है।
"हालांकि कुछ चीज़ें ऐसी हैं जिन्हें हम खुद संभाल सकते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि जम्मू-कश्मीर के पास बहाली का पूरा खर्च उठाने की आर्थिक क्षमता नहीं है।
"पिछले साल आई बाढ़ के बाद, केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लिए लगभग 1,400 करोड़ रुपये के पैकेज को मंज़ूरी दी थी। इस बार भी, हम एक विस्तृत पैकेज तैयार करेंगे और केंद्र से मदद मांगेंगे," मुख्यमंत्री ने राजौरी में बाढ़ राहत और पुनर्वास पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से कहा।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के महुली में 100 साल पुराना जर्जर मकान गिरा, मलबे में दबकर एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत मुख्यमंत्री ने घटना को लिया संज्ञान 26 लाख 20 हजार का मुआवजा मिला परिजन को.
नगर इलाके के महुली गांव में बुधवार भोर तड़के एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक 100 वर्ष पुराना जर्जर मकान अचानक भरभरा कर गिर गया. इस भीषण दुर्घटना में सो रहे एक ही परिवार के छह सदस्यों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक सुरक्षित बच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया.
सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की वो अर्जी खारिज कर दी, जिसमे बच्चों के जन्मदिन पर आयोजित पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत मांगी थी.
आशीष मिश्रा ने अदालत से मौजूदा जमानत की शर्तों में ढील देने की मांग की थी. उनकी अपील थी कि इन शर्तों की वजह से वह पारिवारिक कार्यक्रमों, यहां तक कि अपनी बेटियों के जन्मदिन समारोह में भी शामिल नहीं हो पा रहे हैं.
सुनवाई के दौरान एडवोकेट प्रशांत भूषण ने ट्रायल की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अभियोजन पक्ष महत्वपूर्ण गवाहों, जिनमें प्रत्यक्षदर्शी भी शामिल हैं, को सूची से हटा रहा है.
इस पर CJI जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि इस तरह की शिकायतों को पहले ट्रायल कोर्ट के सामने उठाया जाना चाहिए. ट्रायल कोर्ट के समक्ष मामला रखने के बाद ही इन मुद्दों को सुप्रीम कोर्ट में उठाया जा सकता है.
गौरतलब है कि आशीष मिश्रा 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी हैं. तेज रफ्तार से बेकाबू हुई एसयूवी प्रदर्शनकारी किसानों की भीड़ में घुसी जिसमें किसानों समेत कई लोगों की मौत हो गई थी.
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कल से ही हो रही बारिश की वजह से एक तरफ जहां मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है. वहीं दूसरी तरफ निचले इलाकों में जल जमाव के चलते लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई है. उधर जिन जिलों में लगातार बारिश हो रही है उन जिलों में स्कूल बंद करने के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं.
तमिलनाडु के कृषि और किसान कल्याण मंत्री आर. विनोद ने विधानसभा में 2026-27 का कृषि बजट पेश करते हुए कहा, "भारत में ड्रोन टेक्नोलॉजी कृषि, निर्माण, माल ढुलाई, निगरानी और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में रोज़गार के नए अवसर पैदा कर रही है. संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2026 को 'महिला किसानों का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष' घोषित किए जाने के बाद, महिलाओं को ड्रोन ऑपरेटर के तौर पर काम करने में सक्षम बनाने से खेती-बाड़ी के कामों—जैसे खाद और कीटनाशक का छिड़काव और फ़सल की निगरानी में आसानी होगी, साथ ही इस क्षेत्र में मज़दूरों की कमी की समस्या भी हल होगी. इसके लिए, राज्य सरकार 1.50 करोड़ रुपये खर्च करके तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के 'रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गनाइज़ेशन' के ज़रिए 500 योग्य लोगों (जिनमें 100 महिलाएं शामिल होंगी) को ड्रोन ऑपरेटर की ट्रेनिंग और ड्रोन पायलट लाइसेंस देगी. राज्य फ़ंड से 2.50 करोड़ रुपये आवंटित करके, ट्रेनिंग लेने वाली 50 महिलाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे. हमारे मुख्यमंत्री, जिन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'सिंगप्पेन फ़ोर्स' बनाई थी, अब कृषि की सुरक्षा के लिए 'वानमगल फ़ोर्स' बनाने जा रहे हैं."
UP में लगातार हो रही बारिश से काफी नुकसान हुआ है. इसको लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को लोगों की मदद के लिख निर्देश दिए हैं.
E20 फ्यूल को लागू करने के मामले में सरकार पर अपना हमला तेज़ करते हुए, कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि इस कदम के पीछे का मकसद साफ़ तौर पर पर्यावरण से जुड़ा नहीं था. पार्टी ने ज़ोर देकर कहा कि सच में "ग्रीन" फ्यूल पॉलिसी वही हो सकती है जो उस फ्यूल के पूरे इकोलॉजिकल फ़ुटप्रिंट (पर्यावरण पर पड़ने वाले कुल असर) को ध्यान में रखे जिसे वह बढ़ावा दे रही है.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मोदी सरकार E20 फ्यूल को पूरे देश में जल्दबाज़ी में लागू करने को साफ़-सुथरी ऊर्जा और तेल के कम आयात की दिशा में एक कदम बता रही है, लेकिन इसके पर्यावरण पर पड़ने वाले असर का सही आकलन करने के लिए E20 का जल संसाधनों और खाद्य सुरक्षा पर पड़ने वाले असर को भी ध्यान में रखना ज़रूरी है.
भदोही जिले में लगातार तीसरे दिन हुई अच्छी बारिश किसानों के लिए राहत और खुशी लेकर आई है. कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को अब धान की फसल के लिए पर्याप्त पानी मिल गया है. खेतों में पानी भरने से जहां पहले से रोपी गई धान की फसल को संजीवनी मिली है, वहीं जिन किसानों की रोपाई अभी बाकी थी, उन्हें भी खेती पूरी करने का बेहतर अवसर मिल गया है.
TVK सरकार गुरुवार को तमिलनाडु विधानसभा में अपना पहला कृषि बजट पेश करेगी.
सदन के स्पीकर जे.सी.डी. प्रभाकर 'तिरुक्कुरल' के पाठ के साथ दिन के सत्र की शुरुआत करेंगे, जिसके बाद कृषि और किसान कल्याण मंत्री आर. विनोद कृषि बजट का अनुमान पेश करेंगे.
कावेरी जल विवाद, मेकेदातु बांध परियोजना और कृषि लोन माफी को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं और बहसों के बीच, यह अलग कृषि बजट काफी राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक महत्व रखता है.
यह राज्य के वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन द्वारा बुधवार को पेश किए गए सामान्य राज्य बजट के बाद हो रहा है.
मुख्य बजट अनुमानों और कृषि बजट अनुमानों पर बहस 7 अगस्त से शुरू होगी.
इसके अनुसार, तमिलनाडु विधानसभा का पूरा बजट सत्र 8 सितंबर तक चलेगा.
भदोही जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने आज कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है. यह आदेश जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा.
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है. लगातार हो रही बारिश के बाद अलकनंदा नदी उफान पर है. नदी खतरे के निशान को पार कर बह रही है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.
चमोली में लगातार तेज बारिश हो रही है. बारिश के कारण जोशीमठ विकासखंड के किमाणा गांव में एक बार फिर भूस्खलन शुरू हो गया है. यहां बारिश होते ही पहाड़ी से मलबा और पत्थर सीधे गांव की ओर आ रहे हैं. रोजाना ग्रामीण रात भर जाग रहे हैं क्योंकि अचानक आया मलवा पत्थर गांव के घरों तक पहुंच रहा है ऐसे में लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है.
देश के कई हिस्सों में मॉनसून अपने पूरे शबाब पर है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की सुबह भी फुहारों के साथ हुई. आसमान में काले बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई. बीच-बीच में कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी पड़ी. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने देश के 17 राज्यों में अगले कुछ दिन तक मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today