पोषण वाटिका (Poshan Vatika) का मकसद परिवार की जरूरत के मुताबिक फल और सब्जियां को उगाना. कोरोना महामारी के चलते लोगों में इम्यूनिटी पावर (Immunity) यानी रोग प्रतिरोधी क्षमता को लेकर जागरूकता बढ़ी है. हमारा शरीर खाद्य पदार्थों से मिलने वाले पोषण के माध्यम से बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो पता है. अगर शरीर को जरूरी पोषक तत्व ना मिले तो कुपोषण की समस्या भी देखने को मिलती है. ऐसे में पोषण वाटिका को लेकर अब जागरूकता तेजी से फैल रही है. बनारस स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों के द्वारा पोषण वाटिका के अलग-अलग मॉडल को तैयार किया गया है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today