नोएडा के सेक्टर 135 में स्थित हिंडराइज गौ संवर्धन आश्रम में देसी गायों के डेयरी फार्म का संचालन किया जा रहा है, जब इस फार्म पर हम पहुंचे तो हमने देखा यहां गायों को पानी के साथ चूना और चारे के साथ सेंधा नमक चाटने को दिया जा रहा है. दरअसल दुधारु पशुओं को नमक खिलाने का चलन वर्षों से चला आ रहा है, इससे न सिर्फ पशुओं की हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, बल्कि दूध देने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है. पशु चिकित्सकों द्वारा दूध की कमी वाले पशुओं को नमक का घोल देने या पशु आहार में नमक डालकर खिलाने की सलाह दी जाती है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today