Advertisement
Vermi Compost Business: आसान नहीं है वर्मी कंपोस्ट का बिजनेस, ये हैं चुनौतियां, देखें Video

Vermi Compost Business: आसान नहीं है वर्मी कंपोस्ट का बिजनेस, ये हैं चुनौतियां, देखें Video

 

अगर आप किसान हैं, लेकिन खेती के अलावा भी कुछ करना चाहते हैं तो वर्मी कंपोस्ट का बिजनेस (Vermi Compost Business) कर सकते हैं. ये ऐसा बिजनस है, जिसमें आप कम जगह से ही बहुत तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. अच्छी बात ये है कि वर्मी कंपोस्ट ऑर्गेनिक खेती में खूब इस्तेमाल होता है और सरकार भी बड़ी मात्रा में वर्मी कंपोस्ट खरीदने के टेंडर निकालती है. हर किसान को खेती के लिए खाद की जरूरत होती है, ऐसे में आपके बिजनस (Business Idea) में डिमांड हमेशा बनी रहेगी. इतना ही नहीं, धीरे-धीरे दुनिया ऑर्गेनिक खेती की तरफ बढ़ रही है, जिसकी वजह से आपके बिजनेस की डिमांड बढ़ती ही जाएगी. आइए जानते हैं कैसे करें वर्मी कंपोस्ट का बिजनेस (How to do Vermi Compost Business) और इस बिजनेस से आप कितना मुनाफा (Profit In Vermi Compost Business) कमा सकते हैं.