झारखंड के खूंटी में पराली का अनोखे तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है. यहां ग्रामीण इलाकों में किसान पराली से टेंट बना रहे हैं. जिसे स्थानीय भाषा में कुंबा कहा जाता है. दरअसल खेत खलिहान में छटाई-कुटाई के बाद रात में धान की सुरक्षा करने के लिए किसान इसमें सोते हैं. गौर करने वाली बात ये है कि पराली से बने इस टेंट में ठंड नहीं लगती. साथ ही साथ ये टेंट किसानों को बारिश से भी बचाते हैं. बाद में ये पराली मवेशियों के खाने के काम आती है. तो बिना जलाए इस तरह कर सकते हैं पराली का इस्तेमाल. देखिए ये स्पेशल रिपोर्ट
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today