Advertisement
UP सरकार ब्राजील की तर्ज पर अपनाएगी ये तकनीक, प्रदेश में आएगी श्वेत क्रांति, देखें Video

UP सरकार ब्राजील की तर्ज पर अपनाएगी ये तकनीक, प्रदेश में आएगी श्वेत क्रांति, देखें Video

उत्तर प्रदेश पशुओं की संख्या के लिहाज से देश का सबसे बड़ा राज्य है. देश में एक और दुग्ध क्रांति की जरूरत अब महसूस की जाने लगी है. उत्तर प्रदेश सरकार ब्राजील और कनाडा में भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक (embryo transfer technology) को अब अपनाने जा रही है. ब्राजील भारत से गिर गाय ले जाकर भ्रूण प्रत्यारोपण के माध्यम से इन गायों से 60 लीटर दूध प्रतिदिन उत्पादन कर रहा है जबकि यह गाय हमारे यहां 15 से 20 लीटर तक ही सिमट कर रह जाती हैं. ऐसे में भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीकी केंद्र बरेली में स्थापित हो गया है. इस तकनीक के माध्यम से देसी गाय में भ्रूण प्रत्यारोपण किया जाएगा जिससे दूध की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलेगी.