Mini Rice Mill: देश में किसान अब ऐसी सब्जियां और अनाज की खेती करना चाहता है, जिसमें लागत कम और मुनाफा ज्यादा हो. बड़ी संख्या में युवा भी अब कृषि क्षेत्र में कुछ अलग करके बड़ा नाम कमा रहे हैं. कृषि यंत्र दुकान के मालिक मनोज कुमार से किसान तक की टीम ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि राइस मिल की कीमत 28,000 रुपये से शुरू होती है. सरकार की तरफ से 6000 रुपये की सब्सिडी मिलती है. उनका कहना है कि मिनी राइट मिल को 24 घंटे भी चला सकते हैं. एक घंटे में तीन क्विंटल तक धान की कुटाई हो सकती है. देखिए ये रिपोर्ट
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today