वाराणसी में हाल ही में शाक-भाजी प्रदर्शनी का आयोजन हुआ था. जहां सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे. इस दौरान सीएम हाथ में पपीते को लिए नजर आए. दरअसल पूर्वांचल यूपी के किसान इन दिनों अलग-अलग तरह की बागवानी कर रहे हैं. किसान केले की जी 9 किस्म और पपीते की रेड लेडी किस्म की खेती से खूब मुनाफा कमा रहे हैं. किसानों को रेड लेडी किस्म के पपीते की खेती से भी बढ़िया मुनाफा हो रहा है. ये साइज में बड़ा होता है. और खाने में भी ज्यादा स्वादिष्ट है. इसलिए किसानों को रेड लेडी किस्म के पपीते का अच्छा दाम मिल रहा है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today