केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम (PM Kisan Samman Nidhi) के लिए एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया. यह मोबाइल ऐप किसानों को घर बैठे पीएम किसान (PM Kisan) स्कीम के लिए ईकेवाईसी करने में मदद करेगा. पीएम किसान स्कीम का लाभ लेने के लिए किसानों को ईकेवाईसी (eKYC) कराना जरूरी होता है. अगर किसान इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करते हैं, तो उनकी पीएम किसान की किस्त रुक जाती है. ऐसे में जिन किसानों को इस स्कीम का लाभ लेना होता है, उनके लिए ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है. अब सरकार ने इस ईकेवाईसी के प्रोसेस को आसान बनाते हुए किसानों को घर बैठे इसकी सुविधा दी है. यह सुविधा पीएम किसान ऐप के जरिये मिल रही है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today