बिहार के हाजीपुर में नेता बनने की इच्छा रखने वाले मनोज राय कृषि से नाता जोड़कर नर्सरी का व्यवसाय कर रहे हैं. इस नर्सरी से वो अच्छी कमाई भी कर रहे हैं. किसान तक से बातचीत में उन्होंने बताया कि वो नेता बनना चाहते थे लेकिन पिता की मृत्यु के बाद वो नर्सरी का बिजनेस संभाल रहे हैं. मनोज राय ने बताया कि पत्थरचूर पौधे की काफी डिमांड है. उनका दावा है कि ये पौधा पथरी के इलाज में भी कारगर है. इनकी नर्सरी की खास बात ये है यहां पर एक ऐसा पौधा है जो गर्म मसालों का विकल्प बन सकता है. देखिए ये वीडियो
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today