मुर्गियों को चारे के साथ कंकड़ और पत्थर का पिसा हुआ चूरा खिलाया जाता है. शायद आप इसपर विश्वास न करें. लेकिन ये सच्चाई है. मुर्गियों को दाने के साथ-साथ कंकड़ और पत्थर भी खिलाया जाता है. इन कंकड़ -पत्थरों को हजम करने में मुर्गियों को भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है. साथ ही, इसे खिलाने पर स्वास्थ्य पर भी किसी तरह का नुकसान नहीं होता है. मुर्गियों को दाने के साथ कंकड़ और पत्थर खिलाने के पीछे वैज्ञानिक कारण हैं. दरअसल, मुर्गियों के अंडे को मजबूती दिलाने के लिए उन्हें कंकड़ और पत्थर खिलाया जाता है. पोल्ट्री एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पत्थर और कंकड़ खिलाने से मुर्गियां जब मजबूत अंडे देने लगती हैं, तो इनके टूटने का खतरा कम हो जाता है. ऐसे में मुर्गी पालकों को नुकसान भी कम होता है. कम नुकसान के चलते उनके मुनाफे में निश्चित ही इजाफा होगा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today