आबादी का विस्फोट जो न कराए. अब इंच-इंच जगह के लिए लोग मोहताज हो रहे हैं. बड़े शहरों में जगह बची नहीं. इसलिए लोग छोटे इलाकों में भाग रहे हैं. वहां खेती की जमीन खरीद रहे हैं क्योंकि दूसरा कोई विकल्प नहीं बचता. इन जमीनों की खरीदारी केवल घर बनाने के लिए नहीं बल्कि कमर्शियल और इंडस्ट्रियल काम के लिए भी हो रही है. लेकिन क्या आपको पता है कि खेती की जमीन खरीद कर उस पर घर नहीं बनाया जा सकता. खेती की जमीन पर घर बनाने के कुछ खास नियम हैं जिनका पालन सबके लिए जरूरी है. इसके लिए खरीदार को जमीन का कनवर्जन कराना होता है. उसके बाद ही खेती की जमीन पर घर बना सकते हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today