लगातार शहरीकरण के चलते आग की कई किस्मों के विलुप्त होने का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में लखनऊ के केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान में आम के संरक्षण का काम किया जा रहा है. इस संस्थान में देश के कई हिस्सों से अलग-अलग किस्मों के आम मंगवाकर उन्हें संरक्षित किया जा रहा है. इस संस्थान में आम की 775 किस्में मौजूद है जो देश ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा संग्रह है. मतलब लखनऊ की इस जगह विश्व की सबसे ज्यादा आम की किस्में मौजूद है. इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं कृषि वैज्ञानिक डॉ आशीष यादव.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today