भारत में खजूर की बड़े पैमाने पर खपत रमजान के दौरान होती है .वैसे खजूर की देश में सबसे ज्यादा किस्में प्रचलित हैं, जिनके फायदे और दाम अलग-अलग हैं. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सीतापुर नवीन मंडी में मोहम्मद हारून खजूर के एक बड़े व्यापारी हैं जो पूरे प्रदेश में सप्लाई करते हैं. उनके पास सबसे ज्यादा वैरायटी के खजूर हैं. वहीं इनमेंं से कुछ खजूर के दाम तो 1200 प्रति किलो तक हैं, जबकि सबसे सस्ता खजूर 300 रुपये प्रति किलो है. हालांकि सर्दियों के मौसम में भी खजूर की खपत बढ़ जाती है, क्योंकि ये शरीर को गर्म रखने का काम करता है. इसके अलावा भी खजूर के कई सारे फायदे हैं. देखिए ये वीडियो.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today