उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) की पहचान गुलाब रेवड़ी (Gulab Revdi) से जुड़ी हुई है. लखनऊ में चिकनकारी के साथ-साथ गुलाब रेवड़ी की खास पहचान है. लखनऊ आने वाला व्यक्ति अपने साथ चिकन की पोशाक के साथ-साथ रेवड़ी को ले जाना नहीं भूलता है. रेवड़ी बनाने वाले दुकानदार इस खास मिठाई को नवाबी काल से जोड़कर देखते हैं. मकर संक्रांति पर लखनऊ में रेवड़ी की डिमांड भी काफी बढ़ गई है. समय के साथ साथ कुछ इसी तरह लखनऊ की रेवड़ी के आकार और स्वाद में भी कई तरह के बदलाव होते गए. प्राचीन समय से लखनऊ की गुलाब रेवड़ी मशहूर रही है, जो अब नए अवतार में आने लगी है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today