क्या आपको पता है कि आपकी उपज पर भी बैंक आपको लोन देते हैं? यह लोन वैसा ही होता है जैसा आप किसी प्रॉपर्टी या गोल्ड आदि पर लेते हैं. इस तरह के लोन में हम प्रॉपर्टी के कागज या गोल्ड को बैंक में रेहन रखते हैं. बैंक उसके एवज में हमें पैसा देता है. लेकिन उपज पर मिलने वाला लोन थोड़ा अलग है. इसमें आपकी उपज को रेहन रखा जाता है. फिर बैंक उसी आधार पर किसान को लोन देता है. इसे टेक्निकल भाषा में हम 'प्लेज फाइनेंसिंग' कहते हैं. प्लेज फाइनेंसिंग में किसान अपनी किसी भी तरह की उपज जैसे कि धान, गेहूं आदि को सिक्योरिटी के तौर पर रेहन रखता है. फिर उसके वैल्यू के आधार पर बैंक या अन्य संस्थान किसान को लोन देते हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today