भोपाल अपनी खूबसूरत झीलों के अलावा बकरों के लिए काफी मशहूर हैं. आपने कई तरह के बकरे देखे होंगे... लेकिन भोपाल में एक बकरा ऐसा है.... जिसके वजन से लेकर कीमत तक... सबकुछ आपको हैरान कर देगी. नमस्कार मैं हूं संदर्शिका अवस्थी और आप देख रहें किसान तक... दरअसल भोपाल के सुहेल अहमद ने अपने गोट फार्म में ऐसा बकरा तैयार किया है... जिसका वजन 176 किलो है. साथ ही इसकी कीमत भी आपको चौंका देगी. 176 किलो के इस बकरे का नाम किंग रखा गया है. जबकि इसकी कीमत किसान ने 15 लाख रुपये रखी गई है. ये किंग बकरा दो साल और छह महीने का है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today