पटना के रहने वाले रवि प्रकाश पिछले कई सालों से मशरूम की खेती से दस सदस्यों वाली परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं. रवि प्रकाश का कहना है कि खेती से नाता तोड़कर वो दूसरे राज्य में नौकरी करने चले गए थे, लेकिन नौकरी से परिवार का पेट पालना मुश्किल था. हालांकि दोबारा किसान ने खेती शुरू की और मशरूम की खेती से अच्छा मुनाफा करने लगे.. ये कहते है कि आज केवल मशरूम से सालाना शुद्ध कमाई तीन लाख के आसपास है. एक छोटे से कमरे से उन्होने मशरूम की खेती शुरू की थी.. उस वक्त कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा था.. लेकिन आज किसान इसी खेती से डबल मुनाफा कमा रहे हैं..
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today