Jalgaon Banana: महाराष्ट्र के जलगांव जिले को केले का बेल्ट माना जाता है. यहां किसान बड़े पैमाने पर केले की खेती करते हैं और यहां से सबसे ज्यादा केले का एक्सपोर्ट (Banana Export) किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते है कि यहां से एक्सपोर्ट होने से पहले क्या प्रॉसेसिंग होती है. इस पर केले के एक्सपोर्टर गुंजन बताते है कि सबसे पहले हम किसानों से अच्छी क्वालिटी का केला लेते हैं. फिर उसके बागों से केला हार्वेस्टिंग करते फिर उसकी डीप फ़रोलिंग करते हैं और फूल निकालते है. इसके बाद केमिकल वाले पानी में डालते है. केले से दाग हटाने के लिए केमिकल वाले पानी में डाला जाता है. देखिए किसान तक संवाददाता सरिता शर्मा की रिपोर्ट
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today