Advertisement
इस गौशाला में भजन सुनकर दूध देती हैं गाय, बैल करते हैं तेल निकालने का काम, देखें Video

इस गौशाला में भजन सुनकर दूध देती हैं गाय, बैल करते हैं तेल निकालने का काम, देखें Video

बिहार (Bihar) के पटना ज़िले से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर विष्णुपुरा गांव में बिनोद सिंह गौ पालन सेवा के भाव से कर रहे हैं. वे देसी गाय में गिर गाय का पालन कर रहे हैं. ये कहते है कि गाय पालन को व्यवसाय के तौर पर देखने की जगह सेवा की भाव से उसका पालन किया जाना चाहिए. जिसको देखते हुए ऑक्सीजन गौशाला (Oxygen Gaushala) खोला गया. इस गौशाला में करीब ढाई सौ के आसपास गिर गाय है. जहां सभी को अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है. वहीं गायों को चौपाई और भक्ति गाना सुनाया जाता है. गौपालक बिनोद कहते हैं कि वे गाय के दूध को बेचते नहीं हैं बल्कि सेवा में इसका इस्तेमाल करते हैं. इसके साथ ही वे नंदी की मदद से कोल्हू से तेल निकालने में उपयोग करते हैं.