यूरिक एसिड दिनचर्या से जुड़ी हुई एक गंभीर बीमारी है. इस रोग से शरीर के प्रभावित होने पर कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं. खून में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से कई बार जोड़ों में इसके क्रिस्टल जमा होने लगते हैं जिससे गाउट और किडनी की पथरी का खतरा बढ़ जाता है. गर्मियों के मौसम में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या ज्यादा होती है. पर्याप्त पानी नहीं पीने से इसका असर खून पर पड़ता है जिससे यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है. यूरिक एसिड के लिए प्यूरिन जिम्मेदार होता है. प्यूरीन जब शरीर में टूटता है तो वह किडनी के द्वारा बाहर निकल जाता है लेकिन कभी-कभी शरीर में ही रह जाता है. इसके कारण यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने लगता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today