. शुगर, हार्ट और बीपी के मरीजों के लिए मोटे अनाज किसी वरदान से कम नहीं है. मिलेट्स के फायदे तो आप जानते ही होंगे, आज हम आपको बताएंगे बीपी की बीमारी कंट्रोल करने में कौन सा मिलेट्स है सबसे फायदेमंद. बीपी के मरीजों को डॉक्टर्स अक्सर मिलेट्स में ज्वार, बाजरा, फॉक्सटेल, रागी जैसे मोटे अनाज खाने की सलाह देते हैं. अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि इनमें से कौन सा मिलेट सबसे ज्यादा असरदार है तो आपको बता दें कि बीपी की समस्या कम करने में सबसे ज्यादा कारगर है फॉक्सटेल यानी कंगनी. कई रिपोर्ट्स इसे दुनिया का सबसे पुराना मोटा अनाज होने का दावा करती हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today