Advertisement
Lemon Grass: लेमन ग्रास की खेती से 6 साल तक मुनाफा खाएंगे किसान, जानें कैसे करें?

Lemon Grass: लेमन ग्रास की खेती से 6 साल तक मुनाफा खाएंगे किसान, जानें कैसे करें?

 

लेमन ग्रास की खेती करना काफी आसान है. जंगली घास कुल की यह फसल को एक बार खेत में लगाने के बाद 5 सालों तक बड़े आराम से साल भर में 5 से 6 कटाई की जाती है. लेमन ग्रास (Lemon Grass) का उपयोग ऑयल निकालने के साथ-साथ कई वैल्यू ऐडेड प्रोडक्ट को तैयार करने में किया जाता है. लेमन ग्रास ऑयल (Lemon Grass Oil) 1200-1500 रुपए प्रति लीटर बिकता है. वहीं, इससे कई आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण भी होता है. किसान संतोष ने बताया कि उसने 2 बीघे लेमन ग्रास की खेती की है. जिसकी बदौलत हर साल डेढ़ सौ से ₹200000 तक की कमाई हो रही है. लेमन ग्रास की खेती में लागत बहुत ही कम है, खास बात ये है कि इसको दूसरे जानवर भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं.